फूलिया कलां।
कस्बा स्थित राजकीय सुदर्शन उच्च माध्यमिक विधालय में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भारत सरकार के तत्वाधान में एनडीआरएफ गांधीनगर गुजरात के तीन दर्जन सदस्यों की एक टीम ने कमांडर बुद्धा राम देवासी के नेतृत्व में आपदा पर आधारित जन जागरण अभियान एवं एलिवेशन का कार्यक्रम प्रस्तुत किया। टीम ने कस्बा स्थित सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों, अध्यापकों, ग्रामीणों को आपदाओं से बचाने के विभिन्न तरीके बताए।
इस कार्यक्रम में आनंद प्रकाश ने दुर्घटना में बेहोश व्यक्ति को बचाने के उपाय के बारे में बताया। टीम के सदस्यों ने प्राथमिक उपचार व सावधानियों के बारे में बताया।यह टीम गांधी नगर गुजरात से स्थानीय विद्यालय में आई। उन्होंने किसी व्यक्ति को क्लीनिकल मृत्यु हो जाने पर उसे सीपीआर पद्धति के उपयोग की प्रक्रिया को डेमो देकर बताया। लगातार रक्त बहने को किस प्रकार रोक सकते है के तरीकें भी बताए।किसी अंग के फ्रेक्चर होने पर प्राथमिक उपचार की प्रक्रिया,छोटे बच्चों के गले में कोई चीज फसने पर उसे निकालना सिखाया। टीम के साथी देवा राम सिहाग ने बाढ़ आने से पूर्व की सावधानियां,पानी में फंसने पर बाहर निकलने की प्रक्रिया, पानी में डूबे हुए व्यक्ति को प्राथमिक उपचार करने की प्रक्रिया बताई। बुद्धाराम देवासी ने भूकंप के दौरान रखी जाने वाली सावधानियां व बचाव के तरीक़े बताए।
इस अवसर पर उपखंड अधिकारी भंवरलाल कासोटिया,प्रधानाचार्य लाल मोहन कश्यप, प्रधानाध्यापक शंकरलाल जाट, आपदा प्रबंधन टीम के मुखिया बुद्धाराम देवासी, बसन्त कुमार नौलखा, हरक चन्द,सुरेश मून्दड़ा, देवेन्द्र टेपन,महावीर प्रसाद, रामधन खाती,हरीश मिश्रा समेत विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थी एवं ग्रामीण मौजूद थे।





No comments:
Post a Comment