पाली। जिले के लघु व सीमांत किसान खेत-खलिहानों में खरीफ व रबी फसल की अब आसानी से सिंचाई कर सकेंगे। सिंचाई कार्य में पम्पसेट का उपयोग लेने वाले किसानों को अब राहत मिलेगी। केन्द्र सरकार ने किसानों को पम्पसेट की खरीद पर 10 हजार रुपए का अनुदान देने की योजना शुरू की है। प्रधानमंत्री सिंचाई योजना में जिले के किसानों को 90 पम्पसेट व राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन दलहन योजना में 10 पम्पसेट का लक्ष्य दिया गया है।
कृषि उत्पादन बढेग़ा
कृषि आयुक्त विकास सीताराम भाले ने प्रदेश के सभी कृषि अधिकारियों को इसके आदेश जारी किए है। जिले में प्रधानमंत्री सिंचाई योजना में 90 व राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन दलहलन योजना में 10 पम्पसेट का लक्ष्य आवंटित किया गया है। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में किसान को 10 एच.पी. या 7.5 किलोवाट क्षमता तक के डीजल व विद्युत पम्पसेट पर क्रय लागत का 50 प्रतिशत अथवा अधिकतम 10 हजार रुपए अनुदान देने की योजना है। पंजीकृत डीलरों से पम्पसेट खरीदने पर ही किसानों को अनुदान मिलेगा। सरकार की इस नई पहल से उत्पादन लक्ष्य को भी गति मिलने के आसार है। योजना के तहत प्रदेश में 4500 किसानों को अनुदान पर पम्पसेट देने का लक्ष्य है। प्रदेश में सबसे ज्यादा बीकानेर को 667 पम्पसेट का लक्ष्य दिया गया है।
यहां करना होगा ऑनलाइन आवेदन
योजना के तहत पम्पसेट की भौतिक सत्यापन रिपोर्ट में किसान की प पसेट के साथ फोटो, क्रय बिल लगाना होगा। डार्क जोन क्षेत्र के किसानों को डिग्गी, फार्म पौण्ड अथवा जल हौज से ही सिंचाई करने का शपथ पत्र अनिवार्य रुप से लिया जाएगा। किसानों को इ-मित्र के माध्यम से विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
इन किसानों मिलेगा अनुदान
कृषि विभाग के अधिकारियों के मुताबिक प्रधानमंत्री सिंचाई योजना में सामान्य श्रेणी किसानों को 67, अनुसूचित जाति किसानों को 17 व अनुसूचित जनजाति किसानों को 6 पम्पसेट पर अनुदान दिया जाएगा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन दलहन योजना के तहत जिले के सामान्य श्रेणी के 10 किसानों को अनुदान दिया जाएगा।
10 हजार का अनुदान मिलेगा
प्रधानमंत्री सिंचाई योजना में जिले के 90 किसानों व राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन दलहन योजना में 10 किसानों को पम्पसेट पर 10 हजार रुपए का अनुदान दिया जाएगा। इससे किसानों को सिंचाई करने में आसानी रहेगी। -प्रदीप छाजेड़, कृषि अनुसंधान अधिकारी कृषि विभाग विस्तार पाली





No comments:
Post a Comment