Breaking News
recent

जनता की उम्मीदोंं पर खरा उतरेगी सरकार-परसादी

लालसोट. प्रदेश के उद्योग एवं राजकीय उपक्रम मंत्री परसादीलाल मीना ने बुधवार को क्षेत्र की पालुंदा, नयावास व डोब ग्राम पंचायतों का दौरा किया। इस दौरान मंत्री ने चुनावों के दौरान ग्रामीणों द्वारा दिए समर्थन के लिए आभार जताते हुए ग्रामीणों के अभाव अभियोग भी सुने। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को कांग्रेस सरकार से काफी आशाएं हैं और सरकार अपने वादों को शीघ्र ही पूरा करते हुए जनता की उम्मीदोंं पर खरा उतरेगी।

 


उन्होंने कहा कि बीते पांच साल में पचवारा क्षेत्र के विकास की पूरी तरह अनदेखी बरती गई थी। अब क्षेत्र के विकास के लिए समुचित कार्य योजना बनाकर कार्य किए जाएंगे। उन्होंने नयावास में स्वागत के दौरान ग्रामीणों की मांग पर विद्यालय के लिए आवंटित भूमि पर विधायक कोष से चारदीवारी निर्माण की घोषणा की तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियन्ता को तकमीना बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। टोडामीना गांव में श्मशान घाट की भूमि का तीन दिन में सीमाज्ञान करवा कर पत्थरगढ़ी व तारबंदी करवाने के लिए तहसीलदार रामगढ़ पचवारा को निर्देश दिए।

 


उन्होंने ग्राम पंचायत ग्राम विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि भूमिहीन लोगों को ग्राम पंचायत की आबादी की भूमि से पट्टे जारी करें ताकि वे अपना आवास बना सकें। नयावास में ग्राम सेवा सहकारी समिति का गठन करवाने की मांग पर मंत्री ने कहा कि भूमि उपलब्ध करवाने व बिना किसी विवाद के गठन कराएं तो स्वीकृति दिलवाई जा सकती है।

 

इस अवसर पर ग्रामीणों ने नयावास में पुलिया नहीं बनने, मुआवजा राशि दिलवाने, शौचालय निर्माण की राशि दिलवाने, बजरी की कालाबाजारी पर नियंत्रण करवाने तथा बिजली व पानी की समस्याओं का समाधान करवाने की बात कही। चांदपुर गंाव में उद्योग मंत्री का स्वागत करते हुए ग्रामीणों ने पशु चिकित्सालय खुलवाने व विद्यालय को क्रमोन्नत करवाने की मांग रखी। मंत्री ने ग्रामीणों को भरोसा दिया।

 


इससे पूर्व मंत्री का गांवों में पहुंचने पर ग्रामीणों ने जोश के साथ स्वागत किया। इस दौरान पीसीसी सचिव कमल मीना, प्रधान रामकली मीना, पूर्व सरपंच कंवरपाल मीना, रामकिशोर मीना, दयाराम स्वामी, मनोहरलाल गुप्ता, भैया भाई, बनवारीलाल शर्मा, रईस भाई, मोतीलाल मीना, सत्यनारायण राहुवास, रामप्रकाश शर्मा, फैलीराम मीना, डॉ. मोहनलाल मीना, चन्दर मीना, जगदीश मीना, हेमराज मुकुन्दपुरा, प्रकाश शर्मा निर्झरना, पवन शर्मा, तहसीलदार समेत कई अधिकारी व ग्रामीण मौजूद थे।(नि.प्र)



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.