Breaking News
recent

हर गोल पर गूंजे जोश के बोल

दौसा ग्रामीण. राजस्थान फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से जिला फुटबाल संघ द्वारा आयोजित चार दिवसीय राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह गुरुवार को मानक्लब स्टेडियम पर आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक प्रहलादसिंह किशनियां ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। अध्यक्षता जिला फुटबाल संघ अध्यक्ष कृष्णावतर शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप मेंं राजस्थान फुटबाल एसोसिएशन सचिव लियाकत अली, राकेश चौधरी, रोटरी क्लब के डॉ. केसी शर्मा, जिला फुटबाल संघ सचिव हाजी जब्बार अली खान मौजूद रहे।

 

 

इससे पहले आशीष नागर, विकार अहमद, कपिल राजोरिया, प्रीतिपालसिंह, शिवशंकर सोनी एवं रंगीला आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। संयुक्त सचिव सत्येन्द्रसिंह ने प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में खेले गए अन्य मैचों में आरएफए संयुक्त सचिव सुधीर जोसफ, सदस्य आसिफ खान, जीशान हैदर, पुश्करदास, मोहसिन कुरैशी, विमलेश शर्मा, सुनील कुमार राव, श्यामसुंदरलाल, भवानीसिंह अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

 


खिलाडिय़ों ने दिखाया दमखम, अजमेर ने 6-0 से जीत दर्ज की


उद्घाटन मैच मानक्लब पर अजमेर एवं टोंक के बीच खेला गया। इसमेंं अजमेर ने 6-0 से जीत दर्ज की। इसके अलावा बीकानेर एवं उदयपुर के मैच का फैसला ट्राईब्रेकर से हुआ। इसमें बीकानेर 4-1 से जीती। वहीं बाड़मेर ने पाली को 2-1 से हराया। चौथे मैच में दौसा डीएफए ने बूंदी को 6-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इसके अलावा भवानी क्लब मैदान पर जोधपुर एकेडमी ने नागौर को ट्राई ब्रेकर में 4-2 से हराया। वहीं सीकर ने डूंगरपुर को 7-0 से पराजित किया। इसके अलावा धौलपुर ने सवाईमाधोपुर को ट्राईब्रेकर में 4-3 से पराजित किया।

 

 

करौली ने चुरू को 6-0 से हराया

 

इसी प्रकार पीजी कॉलेज में करौली ने चुरू को 6-0 से हराया। वहीं जालौर ने भीलवाड़ा को 1-0 से पराजित कर अगले चरण में प्रवेश किया। इस दौरान दर्शकों ने हूटिंग कर खिलाडिय़ों की हौसला अफजाई की। रैफरी की भूमिका सलीम, नजर हुसैन, आशीष नागर, रमेश शर्मा, प्रदीप शर्मा एवं अनिल शर्मा ने निभाई।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.