Breaking News
recent

ग्यारहवीं की छात्रा ने दिया बच्ची को जन्म, परिजनों ने दर्ज करवाया बलात्कार का मामला

जयपुर।

एक किशोरी ने जनाना अस्पताल में एक बालिका को जन्म दिया। इस घटना के बाद परिजनों ने सोडाला थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने पोस्को व बलात्कार की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

किशोरी के साथ हुआ था बलात्कार
पुलिस के अनुसार सोडाला निवासी एक 17 वर्षीय किशोरी ग्यारहवीं की छात्रा है। 29 दिसम्बर को किशोरी ने जनाना अस्पताल में एक स्वस्थ बालिका को जन्म दिया। इसकी जानकारी अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली तो सामने आया कि किशोरी के साथ बलात्कार हुआ था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

 

जांच अधिकारी एसआइ भंवर लाल ने बताया कि पीडि़ता ने हाल ही में ग्यारहवीं की अर्धवार्षिक परीक्षा दी है। पूछताछ में पीडि़ता घटना को लेकर ठीक प्रकार से जानकारी नहीं दे पा रही है। मामले की छानबीन की जा रही है। मामले में जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।


वहीं दूसरी ओर...
जैसलमेर जिले के सीमावर्ती रामगढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य भवन में प्रसव के दौरान शिशु का सिर धड़ से अलग होने का मामला सामने आने के बाद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के हाथ-पांव फूल गए हैं। उसके अधिकारी घटना पर कुछ भी बोलने से बचते रहे। इस बीच प्रदेश के चिकित्सा मंत्री की ओर से मामले की तथ्यात्मक जांच के आदेश जारी करने के बाद जोधपुर से संयुक्त निदेशक की टीम के जैसलमेर पहुंचने की जानकारी सामने आ रही है। उधर, रामगढ़ थाने में प्रसूता के पति की ओर से 2 चिकित्साकर्मियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस इस संबंध में नवजात शिशु के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस और चिकित्सा महकमा कार्रवाई करेगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.