Breaking News
recent

लापरवाही: ट्रांसफार्मर बदलते वक्त अचानक दौड़ गया करंट, चपेट में आया तकनीकी कर्मचारी, मौत

सीकर।

रींगस थाना इलाके के परसरामपुरा में बुधवार को विद्युत ट्रांसफार्मर बदलते वक्त करंट लगने से तकनीकी कर्मचारी की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने तुरंत ही पुलिस व विद्युत विभाग को इसकी सूचना दी जिसके बाद पुलिस व विद्युत विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद कर्मचारी के शव को रींगस सीएचसी में रखवाया गया है। जानकारी के अनुसार सीकर जिले के रींगस थाना इलाके में परसरामपुरा औद्योगिक क्षेत्र में ट्रांसफार्मर बदलते समय विद्युत विभाग का एक तकनीकी कर्मचारी करंट की चपेट में आ गया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई जानकारी के अनुसार विद्युत विभाग तकनीकी सहायक बाबूलाल कुमावत परसरामपुरा में विद्युत ट्रांसफार्मर बदल रहा था इसी दौरान ट्रांसफार्मर में करंट आ गया जिससे उसकी मौत हो गई सूचना पर पहुंची रींगस थाना पुलिस ने मृतक के शव को रींगस सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया जिसका परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.