Breaking News
recent

पानी का संकट, किया प्रदर्शन

बसवा. कस्बे में सर्दी के मौसम में भी लोगों को जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को पांच या सात दिन में एक बार पानी मिलता है। इसको लेकर लोगों ने जलदाय विभाग में अधिकारी के नहीं मिलने पर विरोध प्रदर्शन किया।

ग्रामीण हरिओम खूंटेटा ने बताया कि कस्बे में जलदाय विभाग सरकारी बोरिंगों से पानी सप्लाई करता है। विभाग की करीब 11 बोरिंग लगी हुई है। इनसे रोजाना करीब डेढ़ से दो लाख लीटर पानी की आवक होती है, लेकिन कस्बे के लोगों को पांच या सात दिन में एक बार पानी मिल रहा है। भृतहरि सोनी ने बताया कि कस्बे में जलदाय विभाग का कार्यालय बना हुआ है। इसमें एक कनिष्ठ अभियंता की ड्यूटी लगा रखी है, लेकिन कनिष्ठ अभियंता रोजाना नहीं आते।

इस कारण लोग शिकायत करने जाते हैं तो कर्मचारी विभागीय अधिकारियों से मिलने की बात कहकर पल्ला झाड लेते हैं। पानी की समस्या चलते लोगों को रोजाना भटकना पड़ता है। लोगों ने कनिष्ठ अभियंता के मौके पर नहीं मिलने पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। अधिकारियों के खिलाफ नारे लगाए। इस मौके पर सत्यनारायण सोनी, ओमप्रकाश खूंटेटा, सुनील बांका, रमेश प्रेमी, गब्बू सोनी, प्रवीण, मानू सोनी, जगदीश सोनी आदि मौजूद थे।

व्यापार व वित्तीय प्रबंधन की दी जानकारी
बांदीकुई. बीएनजोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन शनिवार को व्यापार प्रबंधन व वित्तीय जागरुकता को लेकर कार्यशाला हुई। व्याख्याता ओमप्रकाश बैरवा ने वित्तीय प्रबंधन के गुर सिखाए। व्याख्याता मातादीन गढ़वाल ने व्यक्तित्व के बारे में बताया। प्रधानाचार्य कैलाशचंद ठाकुरिया ने निरीक्षण किया। रामावतार बैरवा, सोमोतीलाल मीणा, भरतलाल मीणा, सुरेन्द्रकुमार शर्मा, प्रहलाद सैनी, सूरजकुमार, ओमप्रकाश बैरवा व हेमकांत शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए।

बॉयोडाटा लेखन की कला समझाई
दौसा. राजकीय कला महाविद्यालय दौसा युवा विकास केन्द्र के तत्वावधान में सीवी लेखन विषय पर व्याख्यान हुए। मुख्य वक्ता प्रो. डॉ. कृष्णादयाल शर्मा ने बॉयोडाटा लेखन की कला समझाई। संयोजिका डॉ. रेणु मीना ने स्वागत भाषण व डॉ. पूर्णिमा सारस्वत ने धन्यवाद दिया। संचालन डॉ. मीता गर्ग ने किया। इस दौरान डॉ. सुमन मक्कड़, डॉ. सरिता प्रभाकर, डॉ. जसलीन कौर, डॉ. देववृत शर्मा, डॉ. पुष्पा बुटोलिया आदि थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.