Breaking News
recent

अब ओवर रेट व ठेके की मोरी से नहीं बिकेगी शराब, जिले में चलाया अभियान

हर में एक दुकान के खिलाफ ओवर रेट का मामला बनाया

श्रीगंगानगर. प्रदेश में शराब दुकानों पर ओवर रेट व देर रात तक शराब बिकने की शिकायतों के बाद शुरू किए गए अभियान के तहत रविवार को जिले में शराब दुकानों की जांच कराई गई। जिसमें शहर में एक दुकान पर ओवर रेट में शराब बिक्री को लेकर मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा अब रात आठ बजे के बाद दुकानों की मोरी से शराब नहीं बेची जा सकेगी। वहीं शराब की दुकानों पर रेट लिस्ट लगवाई जा रही है, जिससे कोई भी दुकानदार प्रिंट रेट से अधिक वसूली नहीं कर सकेगा।

आबकारी सीआई मांगीलाल ने बताया कि आबकारी आयुक्त के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी अमरनाथ अग्रवाल की देखरेख में जिले में शराब दुकानों पर ओवर रेट वसूली की जांच को लेकर रविवार को अभियान चलाया गया। जिसमें दुकानों पर ग्राहक भेजकर इसकी जांच की गई। शहर में गोल बाजार स्थित शराब दुकान पर जांच के दौरान बीयर बोतल के प्रिंट रेट से रुपए लिए गए। जिसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा सभी शराब दुकानदारों व ठेकेदारों को पाबंद किया गया है कि किसी भी हालत में रात आठ बजे के बाद शराब बिक्री नहीं होनी चाहिए। शराब दुकानों की दीवारों में शराब बेचने के लिए बनाई गई मोरियों को भी बंद कराया जा रहा है। यदि किसी दुकान पर राात आठ बजे बाद शराब बिकती पाई गई तो उसका लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। यह अभियान जिले में लगातार चलाया जाएगा और शराब दुकानों की जांच होगी। इसके अलावा आबकारी दल के पुलिसकर्मी रात आठ बजे बाद दुकानों के आसपास नजर रखेंगे। ओवर रेट बिक्री रोकने के लिए सभी शराब दुकानों के बाहर रेट लिस्ट लगवाई जा रही है। जिससे लोगों को रेट को लेकर कोई समस्या नहीं आए।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.