सिकंदरा. भवन एंव अन्य संनिर्माण श्रमिक कल्याण मंडल द्वारा शनिवार को कस्बे स्थित आईटी केन्द्र पर शिविर में श्रमिकों के आवेदन लिए तथा सिलिकोसिस पीडि़त श्रमिकों की जांच कर प्रमाण पत्र बनाए गए। श्रम आयुक्त नवीन जैन ने शिविर में पहुंचकर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी व श्रमिक डायरी पंजीयन की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को योजनाओं का तुरन्त लाभ दिया जाए। निर्माण श्रमिकों की जांच करें। गलत लोगों के आवेदनों की जांच कर कार्रवाही की जाए। विभाग के अधिकारी संनिर्माण कार्य पर एक प्रतिशत उपकर अधिक से अधिक संग्रहण करें। उन्होंने कहा कि ईमित्र संचालकों द्वारा गड़बड़ी करने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की जाए।
इससे पहले जिला कलक्टर अविचल चतुर्वेदी ने भी शिविर का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आवेदको से बात की। उन्होंने शिविर के कार्य की प्रगति रिपोर्ट ली तथा श्रम कल्याण अधिकारी को योजनाओं के आवेदन व पंजीयनों का निस्तारण सिघ्र करने के निर्देश दिए। कलक्टर ने सिलिकोसिस पीडि़तो श्रमिकों का विशेष ध्यान रखने की बात कही।
शिविर में सिकराय उपखण्ड अधिकारी मिनाक्षी मीना, विकास अधिकारी विजय ङ्क्षसह, सरपंच अमरसिंह कसाना, श्रम कल्याण अधिकारी विक्रम सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनी। श्रम निरीक्षक राकेश मीना ने बताया कि शिविर में 290 लोगों ने आवेदन किया। जांच में पूर्ण पाए गए 37 लोगों का पंजीयन हुआ है। 54 लोगों की बंद श्रमिक डायरी शुरु की गई। शिविर में 123 सिलिकोसिस पीडि़तो की जांच की जिसमें से एक सिलिकोसिस पीडि़त का प्रमाण पत्र बना है। उन्होंने बताया कि सिलिकोसिस पीडि़तों के आवेदनों की जांच पूरी नहीं होने से अन्य लोगों को प्रमाण पत्र नहीं बनाए जा सके।
एक साल से अधिक समय से कार्यरत पुलिस कर्मियों को हटाने के दिए निर्देश
लालसोट. प्रदेश के उद्योग मंत्री परसादीलाल मीना ने लालसोट थाने में एक साल से अधिक समय से कार्यरत पुलिस कर्मियों को हटाने के निर्देश दिए है। उद्योग मंत्री परसादीलाल मीना ने पत्रिका को बताया कि इस बारे में उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक को दूरभाष पर लालसोट थाने में एक साल से अधिक समय से कार्यरत पुलिस कर्मियों को हटाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि शहर के वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधि मंडल ने एक निर्दोष वाल्मीकि समाज के युवक को लालसोट थाने में ले जाकर पिटाई करने की शिकायत की थी। (नि.प्र)





No comments:
Post a Comment