Breaking News
recent

इस अस्पताल में अचानक पहुंचे चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा, मौजूद कर्मचारी रह गए सन्न, नहीं दे पाए सवालों के जवाब

जोधपुर

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा बुधवार शाम को अचानक बालेसर अस्पताल पहुंचे इस दौरान चिकित्सा कर्मचारियों में हडकंप मच गया। मंत्री को देखते ही चिकित्सक व कर्मचारी इधर उधर दौडते नजर आए। इस दौरान मंत्री ने व्यवस्थाओं के बारे में पुछा तो कर्मचारियों की बोलती बंद हो गई। इस पर जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुनिल बिष्ट ने मंत्री को व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

बाद में चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने बालेसर अस्पताल में रिक्त पदों व अव्यवस्थाओं के सवाल के जवाब में कहा कि पोकरण व जोधपुर के बीच में सबसे बड़ा अस्पताल है इसलिए हम सबसे पहले दो तीन दिन में दो चिकित्सक लगा देंगे ताकि घायल व अन्य रोगियां का समय पर उपचार हो सके। इसके बाद स्त्री एवं प्रस्तुती रोग विशेषज्ञ चिकित्सक भी लगाएंगे। इस अस्पताल की जमीन विवादित है। इसलिए कोई नया निर्माण कार्य नही हो सकता है। यहां मोर्चरी बनाने की आवश्यकता है। लेकिन जमीन विवाद के चलते मोर्चरी निर्माण संभव नही है। हम प्रशासन स्तर पर कोशिश करेंगे कि खातेदारों से बातचीत कर जमीन विवाद का कोई सकारात्मक समाधान करेंगे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.