Breaking News
recent

कोहरे के आगोश मे लिपटा झुंझुनूं

झुंझुनूं में कई दिनों बाद छाया घना कोहरा

न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री

फसलों के क्लाइमेंट के हिसाब से बेहतर
झुंझुनूं. कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की सर्दी के बीच गुरुवार सुबह अंचल में घना कोहरा छाया। जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण अंचल में घने कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ। जिला मुख्यालय को छोड़कर अन्य स्थानों पर सुबह 11 बजे तक कोहरा छाया रहा और सूरज कोहरे के कारण नजर नहीं आया। जिसके चलते धूप भी नहीं निकल सकी। अल सुबह कोहरे के कारण दृश्यता कम रही और वाहन चालकों को गाडिय़ों की लाइटें जलाकर सड़कों पर चलना पड़ा। वहीं, बाजार भी देरी से खुले और देरी से लोग घरों से बाहर निकले। अल सुबह तेज सर्दी के कारण भी लोगों को परेशानी हुई और दोपहर को लोगों को सर्दी से मामूली राहत मिली। परंतु शाम ढलने के साथ ही फिर से सर्दी ने जोर पकड़ लिया। जिसके चलते गर्म कपड़ों में लदे नजर आए और कहीं पर अलाव जलाकर सर्दी से बचाव किया। मौसम के रूख पर बीती रात की बात की जाए तो सर्द हवा चली और हलके बादलों की आवाजाही रही। हालांकि कोहरा उतरने के कारण रात और दिन के तापमान में गिरावट नहीं आई। पिलानी मौसम केंद्र के अनुसार गुरुवार को न्यूनतम तापमान ७.१ डिग्री तथा अधिकतम तापमान २५.३ डिग्री पर रहा। इधर, लगातार चार-पांच दिन से पड़ रहे पाळे के बीच गुरुवार को घना कोहरा छाना फसलों के क्लाइमेंट के हिसाब से बेहतर बताया जा रहा है। अगर लगातार कोहरा आता है तो यह फसलों की ग्रोथ में बेहतर काम करेगा।
बढऩे लगे रोगी
मौसम में उतार चढ़ाव के कारण लगातार मौसमी बीमारियों के रोगी भी बढ़ते जा रहे हैं। जिले के अस्पतालों का आउटडोर बढ़ता ही जा रहा है। सबसे ज्यादा खतरा बच्चों में बढ़ रहा है। यहां तक की स्वाइन फ्लू भी लोगों को चपेट में लेने लगा है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.