Breaking News
recent

जिनेन्द्र प्रतिमा कमलासन प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज

सवाईमाधोपुर. सुकुमालनंदी ससंघ के सानिध्य में तीन दिवसीय जिनेन्द्र प्रतिमा कमलासन प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरुआत गुरुवार को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ हुई। सकल दिगम्बर जैन समाज के प्रवक्ता प्रवीण जैन ने बताया कि साहूनगर स्थित सहस्त्रफणी पाŸवनाथ दिगम्बर जैन मंदिर परिसर में पंच परमेष्ठी के प्रतीक ध्वज की अष्ट द्रव्यों से पूजन कर ध्वजारोहण के साथ ही महोत्सव की शुरुआत हुई।इससे पूर्व जिनालय में जिनेन्द्र देव का अभिषेक व शांतिधारा की गई। इसके बाद पूजार्थियों द्वारा देव-शास्त्र-गुरु सहित मंदिर के मूलनायक भगवान सहस्त्रफणी पाŸवनाथ का पूजन कर अध्र्य समर्पित किए। इस अवसर पर धर्मसभा में आचार्य सुकुमालनंदी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भगवान को वेदी के साथ अपने हृदय में भी स्थापित करें, मंदिर में दर्शन करें, प्रदर्शन नहीं।

मंच पर मुनि सुनयनंदीजी व ऐलक सुलोकनंदी भी विराजित थे। इस मौके पर आचार्य अवधेशानन्द गिरी महामंडलेश्वर जूना अखाड़ा (हरिद्वार) के शिष्य स्वामी शिवानंद गिरी ने भी मुनिसंघ के दर्शन कर सुकुमालनंदी से धर्म चर्चा की। इससे पूर्व बुधवार रात को सुकुमाल महिला मण्डल के सौजन्य से शब्द चुराओ अंताक्षरी प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें कविता जैन व सीमा जैन श्रीमाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को सुकुमाल महिला मंडल की मंत्री बीना गंगवाल द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस दौरान साहूनगर दिगम्बर जैन मंदिर प्रबन्ध समिति के मंत्री सुरेश जैन पल्लीवाल, सहमंत्री प्रवीण श्रीमाल, संगठन मंत्री अभय जैन, सुकुमाल एकता मंच के संरक्षक मुकेश जैन पल्लीवाल, सुकुमाल महिला मंडल की संरक्षक सुनिता जैन पल्लीवाल, उप संरक्षक मनोरमा जैन श्रीमाल, महिला मंडल की अध्यक्ष रानी कासलीवाल, नीलकमल जैन आदि मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.