Breaking News
recent

पानी को लेकर मनोहरपुरा विद्यालय में ग्रामीणों और प्रधानाचार्य के बीच झड़प

 


अमरगढ़।
क्षेत्र के मनोहरपुरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार विद्यार्थियों के पीने के पानी की समस्या को लेकर ग्रामीण विद्यालय में पहुंचे। ग्रामीणों ने प्रधानाचार्य पर समस्या के बारे में अवगत कराने पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया है।

 

जानकारी के अनुसार मनोहरपुरा विद्यालय में 2 महीने से पीने के पानी की समस्या है। विद्यार्थी पीने के पानी के लिए विद्यालय परिसर से बाहर जाकर अपने घरों में जाकर पानी पीते हैं। विद्यार्थियों को हो रही परेशानी को लेकर कुछ ग्रामीण मंगलवार विद्यालय परिसर में पहुंचे तथा प्रधानाचार्य से समस्या के बारे में बात की तो उल्टा प्रधानाचार्य अभिभावकों के बीच तीखी झड़प हुई। जिससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए एवं भीलवाड़ा जिला शिक्षा अधिकारी को इसकी शिकायत की। वहीं विद्यालय के छात्राओं ने भी बताया कि 2 महीने से पीने के पानी की समस्या है। जिसको लेकर घरों में पानी पीने के लिए जाना पड़ता है।

 

इसके बारे में मनोहरपुरा विद्यालय के प्रधानाचार्य रघुवीर सिंह का कहना है कि मेरे उपर लगाए गए आरोप निराधार है। मुझे गांव के कुछ लोगों से जान का खतरा है। आए दिन लोग मुझे परेशान करते है। विद्यालय में पानी की समस्या चुनाव के समय से ही है। मेरी ड्यूटी चुनाव में लगी हुई थी तब मोटर खराब हो गई थी। चुनाव के बाद लौटते ही खराब पड़ी बोरिग मोटर को निकलवाने की कोशिश की लेकिन वह भी बोरिग में फसी हुई है। इसे मशीन के माध्यम से निकलवा कर मिस्त्री के पास ठीक करवाने डलवा रखी है; सर्दियों की छुट्टी लग जाने से नहीं डलवा सके।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.