चूरू. स्वाइन फ्लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नेशनल हेल्थ मिशन के प्रबंध निदेशक समित शर्मा ने सोमवार को वीडियो क्रॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेश के सीएमएचओ, प्रिंसिपल व अन्य अधिकारियों की मीटिंग ली। उन्होंने कहा कि कोई भी बीसीएमओ अगले 15 दिन तक अपने मुख्यालय क्षेत्र से बाहर नहीं जाएंगे। इसके साथ प्रतिदिन दो पीएचसी व उससे जुड़े उप स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण करेंगे, जिसकी रिपोर्ट सीएमएचओ को उसी दिन भिजवाएंगे। इसके अलावा स्वाइन फ्लू पॉजीटिव मरीजों के उपचार में पूरी सावधानी बरतने और घर पर जाकर नियमित देखरेख के निर्देश दिए। उन्होनें कहा कि जिन स्कूलों में सर्दी जुकाम के अधिक बच्चे हैं उन स्कूलों का चयन कर बच्चों का उपचार करें। सर्दी-जुकाम से अधिक पीडि़त बच्चों को स्कूल नहीं भेजें। झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों की भी जांच करें। जहां पॉजिटिव मिले वहां कम से कम ५० घरों का सर्वे करें। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल के अलावा सीएचसी स्तर के अस्पतालों में भी सैंपल लेने की सुविधा मुहैया कराएं जिससे जिला अस्पतालों पर लोड नहीं बढ़े और सही स्क्रीनिंग हो सके। स्वाइन फ्लू के लिए गठित टीम का टीकाकरण करें जिससे वे सुरक्षित रहें। २१ से २३ जनवरी तक चलने वाले स्वास्थ्य दल आपके द्वार कार्यक्र में टीम हर प्रभावित मोहल्ले में जाए और लोगों को स्वाइन फ्लू व अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए काम करे। आइसोलेशन वार्ड को सुरक्षित रखें उसमें कोई अन्य मरीज नहीं हो। मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के डाक्टर आपसी तालमेल से उपचार करें जिससे मरीजों की जान बचाई जा सके।
उन्होंने कहा कि डाक्टर गैर जरूरी दवा नहीं लिखे
इसी प्रकार निशुल्क दवा योजना को लेकर एमडी ने कहा कि दवा की कमी नहीं लेकिन डाक्टर गैर जरूरी दवाएं नहीं लिखें। मरीज की बीमारी से संबंधित दवा ही लिखें, ऐसी दवा न लिखें कि जिससे मरीज को कोई फायदा न हो। यह योजना गरीब तबके लिए शुरू की गई है जिससे उन्हे इसका लाभ मिले यह सभी चिकित्सा प्रभारी सुनिश्चित करें। वीसी में पंडित दीन दयाल उपाध्याय मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डा. शरद जैन, अधीक्षक डा. जेएन खत्री, एसीएमएचओ डा.भंवरलाल सर्वा, स्वाइन फ्लू प्रभारी डा. मो. आरिफ सहित कई चिकित्सक मौजूद थे।
एहतियात के तौर पर आठ परिजनों को दी टेमीफ्लू दवा
वहीं स्वाइन फ्लूू मरीज के संपर्क में आए वार्ड २० के आठ लोग सोमवार को सीएमएचओ कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने बताया कि वे गोयल अस्पाताल में भर्ती झुंंझुनूं के एक रिश्तेदार के संपर्क में थे। जो स्वाइन फ्लू से पॉजिटिव थे। इस पर सीएमएचओ डा. मनोज शर्मा नें ऐहतियात के तौर पर उक्त सभी लोगों को टेमीफ्लू दवा खिलाकर वापस घर भेजा और कहा कि कोई दिक्कत लगे तो तुरंत अस्पताल में संपर्क कर लेना।





No comments:
Post a Comment