अरविन्द सिंह शक्तावत /जयपुर. भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बना कर उन्हें राष्ट्रीय राजनीति में बुला लिया है। वह करीब 16 साल बाद प्रदेश को छोड़ रही हैं। उनके राष्ट्रीय राजनीति में जाने से प्रदेश की राजनीति भी करवट लेगी और प्रदेश में नए नेतृत्व के विकसित होने के अवसर बनेंगे।
राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा के पराजित होने के बाद से तीनों राज्यों के पूर्व मुख्यमंत्रियों के भविष्य को लेकर कई दिनों से चल रही अटकलों पर गुरुवार को विराम लग गया। वसुंधरा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाने के बाद अब राजस्थान में भाजपा किसी नए नेता को आगे ला सकती है। फिलहाल विपक्ष का नेता भी बनना बाकी है, वहीं प्रदेश अध्यक्ष को लेकर भी पार्टी ने रुख स्पष्ट नहीं किया है। प्रदेश अध्यक्ष पद पर लोकसभा चुनाव से पहले या बाद में बदलाव को लेकर पार्टी में मंथन चल रहा है। हालांकि इतना तय माना जा रहा है कि प्रदेश की कमान युवा वर्ग के हाथ आ सकती है। उधर, राजे जैसी जनाधार और सक्रिय नेता के दिल्ली में जाने से पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिल सकती है। राजे तेज-तर्रार नेताओं में शुमार मानी जाती हैं। उनके अनुभव का फायदा पार्टी को आने वाले लोकसभा चुनाव में राजस्थान समेत अन्य राज्यों में मिल सकता है।
2002 में प्रदेश अध्यक्ष बनकर आई थी राजस्थान
झालावाड़ से पांच बार लोकसभा चुनाव जीतने और केन्द्र में मंत्री बनने तक राजे ने प्रदेश की राजनीति में दखल नहीं दिया था। 1998 में कांग्रेस की शानदार जीत के बाद भाजपा ने दिवंगत भैरोसिंह शेखावत की सलाह पर राजे को 2012 में प्रदेश अध्यक्ष बनाया। राजे ने परिवर्तन यात्रा निकाल करीब एक साल में प्रदेश की राजनीतिक फिजां को बदल दिया और भाजपा को पहली बार विधानसभा में 120 सीटों का पूर्ण बहुमत दिला दिया।
राजे का राजनीतिक कॅरियर
1984-सदस्य, राष्ट्रीय कार्यकारिणी भाजपा
1985-धौलपुर से विधायक
1985-87-उपाध्यक्ष, युवा मोर्चा राजस्थान
1987-उपाध्यक्ष, भाजपा राजस्थान
1989, 91, 96, 98 व 99-झालावाड़ से सांसद
2003, 2008, 2013 व 2018-झालरापाटन से विधायक
1998-2003-केन्द्रीय विदेश समेत अन्त मंत्रालयों की स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री
14 नवंबर 2002-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान
2003-08-मुख्यमंत्री, राजस्थान
2009-2013-नेता प्रतिपक्ष
2010-भाजपा राष्ट्रीय महासचिव
2013-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान





No comments:
Post a Comment