Breaking News
recent

विधानसभा चुनाव में जीत का जश्न मना रही कांग्रेस को उपचुनाव में झटका

दौसा. लवाण. जिले की लवाण पंचायत समिति के वार्ड संख्या 5 (ढिगारिया व डुगरावता) में पंचायत समिति सदस्य के उपचुनाव में भाजपा के राजेन्द्र गुर्जर ने कांग्रेस के मदनलाल गुर्जर को 117 वोटों से हरा दिया। विधानसभा चुनावों में मिली जीत का जश्न मना रही कांग्रेस को दौसा में इस परिणाम से झटका लगा है।

 


पंचायत समिति लवाण के वार्ड संख्या पांच के ढिगारिया व डुगरावता ग्राम पंचायत के पंचायत समिति सदस्य के उपचुनाव 28 दिसम्बर को मतदान हुआ था। इसमें कांग्रेस ने मदनलाल गुर्जर व भाजपा ने राजेन्द्र गुर्जर को मैदान में उतारा था। वहीं छाजू निर्दलीय मैदान में उतरा था।

 


जिला मुख्यालय पर रविवार सुबह मतगणना शुरू हुई। इसमें भाजपा के राजेन्द्र गुर्जर को 1558 मत मिले व कांग्रेस के मदन गुर्जर को 1441 वोट मिले। निर्दलीय छाजू को 24 वोट मिले। 16 जनों ने नोटा में वोट डाल दिए उल्लेखनीय है कि पंचायत समिति सदस्य हजारीलाल मीणा निर्दलीय की मौत के बाद उप चुनाव हुए थे। यह इलाका दौसा विधानसभा क्षेत्र में आता है, जहां से विधानसभा चुनाव में कांग्रेस करीब 51 हजार वोटों से जीती थी।

 

 

उम्मीदें फिर जाग उठी


दौसा. कांग्रेस सरकार की मंत्रिमण्डल की पहली बैठक में पंचायत व निकाय चुनावों में शैक्षणिक योग्यता की अनिवार्यता हटाने की घोषणा से कई नेताओं की उम्मीदें फिर जाग उठी हैं। पिछले चुनाव के करीब 96 सरपंच ऐसे हैं, जिनके खिलाफ शैक्षणिक योग्यता के फर्जी दस्तावेज लगाने के मुकदमे दर्ज हुए थे।

 


अब कांग्रेस सरकार के आते ही शैक्षणिक योग्यता की अनिवार्यता खत्म होते ही फिर से वे लोग एक साल बाद होने वाले पंचायत चुनावों के लिए सक्रिय होने की सोचने लगे हैं।

 


खासकर वे पुराने नेता जिनके जमाने में पढ़ाई पर कम ध्यान दिया जाता था, उनमें अधिक खुशी है। सरकार की घोषणा से पूर्व पंचायत चुनाव लडऩे की इच्छा रखने वाले कई ग्रामीण नेताओं ने बुढ़ापे में पढ़ाई करना शुरू कर दिया था। कुछ ने स्कूलों में दाखिला भी ले लिया था। हालांकि युवाओं व पढ़े-लिखे लोगों में सरकार के इस निर्णय की आलोचना भी सुनाई दे रही है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.