Breaking News
recent

अभिषेक बच्चन ने किया अक्षय को रिप्लेस, साउथ के इस सुपरस्टार का मिला साथ...

दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार कमल हसन (Kamal Haasan), अभिषेक बच्चन(Abhishek Bachchan) के साथ जोड़ी जमाने जा रहे हैं। दक्षिण भारतीय फिल्म निर्देशक शंकर(Shankar) ने वर्ष 1996 में तमिल और हिंदी में फिल्म 'इंडियन' (Indian) बनाई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म में कमल हासन, मनीषा कोइराला और उर्मिला ने मुख्य भूमिका निभाई थी। अब इस फिल्म फिल्म के सीक्वल की शूटिंग शुरू हो गई है।

 

indian 2


हाल ही में 'इंडियन-2' (Indian 2) का मुहूर्त हुआ और इस मौके पर कमल हासन खाकी वर्दी वाले लुक में थे। फिल्म में काजल अग्रवाल(Kajal Agarwal) भी अहम भूमिका में हैं। चर्चा थी कि शंकर '2.0' के बाद अपनी फिल्म में फिर से अक्षय कुमार(Akshay Kumar) को रिपीट कर रहे हैं। अब कहा जा रहा है कि इस फिल्म के लिये अभिषेक बच्चन का चयन किया जा सकता है।

 

indian 2

कॉफी विद करण में की शिरकत

करण जौहर के चर्चित सेलिब्रेटी चैट शो 'कॉफी विद करण' के लेटेस्ट एपिसोड में अभिषेक बच्चन और उनकी बहन श्वेता नंदा ने शिरकत की। अभिषेक ने दो साल बाद पिछले वर्ष प्रदर्शित 'मनमर्जियां' से वापसी की थी। करण जौहर ने उनके इस लंबे रेस्ट के बारे में पूछा, जिसके जवाब में अभिषेक ने कहा कि उन पर किसी तरह का कोई दबाव नहीं रहा। अभिषेक ने कहा 'यह मुश्किल है, लेकिन जो कुछ चल रहा था, उसका मुझ पर दबाव नहीं था। यह कुछ इस तरह था कि मैं अपने काम को किस तरह से अप्रोच कर रहा हूं, जो कि मुझे लगा गलत था। मैं बहुत आत्मसंतुष्ट और असंयमी हो रहा था। मैं बड़ी फिल्मों, बड़े बजट का हिस्सा था। मुझ पर इस बात का कोई दबाव नहीं था कि मैं किसी ऐसे के बगल में या पीछे खड़ा रहूं, जो सारा प्रेशर झेल रहा हो। मैं बहुत पैसा कमा रहा था, वे फिल्में बहुत अच्छा कर रही थीं। यह बहुत आसान रहा। मैं किसी के पीछे खड़े होने के लिए इंडस्ट्री में नहीं आया हूं।' अभिषेक बच्चन से करण जौहर ने उनकी मल्टी स्टारर फिल्मों के बारे में भी बात की। अभिषेक ने कहा मैंने वाकई इन फिल्मों को एंजॉय किया है। मैं अपने सभी को-स्टार का सम्मान करता हूं। हर एक्टर लीड रोल करने के बाद साइड रोल करता है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.