Breaking News
recent

दुकान से हजारों का माल पार

लालसोट.

शहर के आजाद चौक क्षेत्र में सोमवार रात चोर परचूनी की एक दुकान से हजारों रुपए का माल पार कर ले गए। अग्रवाल ट्रेडिंग कम्पनी के प्रोपराइटर अशोक कुमार ने बताया कि चोर उनकी दुकान के लकड़ी के किवाड़ों के कुन्दे हटाकर तेल के पीपे, बिस्किट, चाय के कट्टे तथा अन्य सामान पार कर ले गए। मंगलवार सुबह दुकान पहुंचने पर चोरी होने का पता लगा। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर मौका मुआयना भी किया।(नि.सं.)

चोरों की धमाचौकड़ी, जाग होने पर भाग छूटे
लवाण. कस्बे में जागेश्वर मोहल्ले में सोमवार रात को चोरो की धमाचोकड़ी रही। चोरों ने सौर ऊर्जा की बैट्री को तो खोल लिया, लेकिन ग्रामीणों के जाग होने पर भाग छूटे। ग्रामीणों ने बताया कि चोर रात करीब डेढ़ बजे मकानों की बाहर से बिजली बंद करके शंकर माली, कैलाश माली और जगदीश घरों में घुसे, लेकिन कमरों में ग्रामीणों के होने से चोरों के मकानों में कुछ भी हाथ नहीं लगा। बाद में पडौस से लकड़ी की सीढ़ी लाकर सौर ऊर्जा की बैट्री को खोल लिए, नीचे उतारते समय आवाज होने से पास के ग्रामीण जाग गए। चिल्लाने पर चोर अंधेरे का फायदा उठा कर भाग छूटे। ग्रामीणों ने रात को ही पुलिस को सूचना दी, लेकिन गश्त देने की बात कर कर रात को नहीं आए।सुबह आकर पुलिस ने मौका मुआयना किया।

एक महिला के स्वाइन फ्लू पॉजिटिव
दौसा. जिले में स्वाइन फ्लू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को एक महिला के स्वाइन फ्लू पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। गोविन्द नगर निवासी एक महिला का सोमवार को जिला चिकित्सालय स्थित स्वाइन फ्लू कलेक्शन सेन्टर में सैम्पल लिया गया। जांच में गोविन्द नगर निवासी अनिता (28) के स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। उल्लेखनीय है कि गत दिनों में ही जिले के दो जनों के स्वाइन फ्लू पॉजिटिव आया है। वहीं दिसम्बर माह में भी 4 जने स्वाइन फ्लू की चपेट में आए थे। इस संबंध में चिकित्सकों का कहना है कि बुखार आदि होने पर लापरवाही नहीं कर शीध्र चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.