Breaking News
recent

मप्र के जंगलों से दबोचा नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी

  • गोपालपुरा ग्राम का मामला
  • होश में आने के बाद पीडि़ता ने दिए बयान

रावतभाटा. भैंसरोडगढ़ थाना क्षेत्र की गोपालपुरा ग्रामपंचायत क्षेत्र में सोमवार देर शाम चौदह वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पीडि़ता के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। भैंसरोडगढ़ थानाधिकारी गोपालनाथ ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी गोपालपुरा निवासी रतनलाल ओड (22) को मंगलवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया।

बचपन के दोस्त, वो भी कॉलेज ड्रॉपआउट..घर नहीं लौटे
लेकिन
कारनामा सुनेंगे तो हैरान रह जाएंगे....

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद पीडि़ता को घर भेज दिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी का मेडिकल करवाया गया। बुधवार को आरोपी को चित्तौडगढ़़ न्यायालय में पेश किया जाएगा।

1985 की वो गर्मियां..और देखते ही देखते
राजस्थान के इस शहर की तकदीर बदल गई


यह था मामला

थानाधिकारी ने बताया कि सोमवार देर शाम सूचना मिली थी कि गोपालपुरा वन चौकी के पीछे जंगल में एक नाबालिग बेहोश स्थिति में देखी गई। इसके बाद पीडि़ता को बोराव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से उसे रावतभाटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रैफर कर दिया था। चिकित्सकों ने जांच में बालिका से दुष्कर्म की आशंका जताई। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ के लिए टीम बनाई। पुलिस टीम ने मंगलवार शाम आरोपी को सिंगोली (मप्र) थानाक्षेत्र के कंवरजी का खेड़ा के जंगलों से गिरफ्तार कर लिया।
बिस्किट दिलाने के बहाने ले गया था

आखिर क्यों अपनी ही पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन
करने को
मजबूर हैं यह कांग्रेस नेता

थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी नाबालिग के पास ही के गांव का रहने वाला है। सोमवार को नाबालिग को बिस्किट दिलाने के बहाने बहला-फुसला कर गोपालपुरा ग्राम पंचायत क्षेत्र में स्थित वन चौकी के पीछे ले गया और दुष्कर्म किया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.