Breaking News
recent

पिता चलाते हैं ऑटो, बेटा कठिन संघर्ष के बाद करने जा रहा है ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में डेब्यू

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए हैदराबाद के मध्यम तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का भारतीय टीम में चयन किया गया है। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के स्थान पर उन्हें शामिल किया गया है। ऐसे में सिराज इस सीरीज के जरिए वनडे क्रिकेट में पदार्पण कर सकते हैं। बीसीसीआई की ओर से मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार, बुमराह को वनडे सीरीज के लिए और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए आराम देने का फैसला किया गया है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर से खेलते हैं सिराज -
हैदराबाद के मोहम्मद सिराज के लिए यह किसी सपने के पूरे होने जैसा है। सिराज की जिंदगी में पहला अहम मोड़ इस वर्ष आईपीएल की नीलामी के दौरान आया, जब इस टूर्नमेंट के दसवें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 2.6 करोड़ का दांव लगाकर खरीदा था। 23 साल के सिराज ने हैदराबाद के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। साल 2018 की नीलामी में सिराज को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर ने 2.60 करोड़ की बोली लगा अपनी टीम में शामिल किया है।

पिता चलते हैं ऑटो -
बता दें सिराज के पिता मोहम्मद गौस एक ऑटो चालक थे लेकिन आर्थिक हालात भी सिराज के क्रिकेट करियर में रोड़ा नहीं बने। पिता ने कभी आर्थिक तंगी को बेटे के क्रिकेटर बनने के सपने के आड़े नहीं आने दिया और तमाम दिक्कतों के बावजूद ऑटो चलाकर बेटे के लिए क्रिकेट की महंगी किट का इंतजाम किया। सिराज ने गरीबी को बेहद नजदीक से देखा है। वह अपने घर के आसपास जरूरतमंद बच्चों को फ्री में क्रिकेट कोचिंग देते हैं।

500 रुपए मिला था पहला इनाम -
हैदराबाद के सिराज ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके क्रिकेट करियर की पहली कमाई 500 रुपए थी। सिराज ने कहा था, 'क्लब का मैच था और मेरे मामा टीम के कप्तान थे। मैंने 25 ओवर के मैच में 20 रन देकर 9 विकेट लिए। मेरे मामा इससे बहुत खुश हुए क्योंकि हम मैच जीते। मामा ने मुझे इनाम के रूप में 500 रुपए दिए थे। सिराज ने 14 प्रथम श्रेणी मैचों में 53 और 13 लिस्ट-ए क्रिकेट मैचों में 20 विकेट लिए हैं। अब देखना है कि मोहम्मद सिराज मिले इस मौके का कितने अच्छे से फायदा उठाते हैं।

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय वनडे टीम : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), लोकेश राहुल, शिखर धवन, अंबाती रायडू, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज, खलील अहमद और मोहम्मद शमी।

भारतीय टी-20 टीम : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), लोकेश राहुल, शिखर धवन, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज, खलील अहमद और सिद्दार्थ कौल।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.