Breaking News
recent

संभागीय आयुक्त ने लापरवाही पर बीएलओ को थमाया नोटिस

सुजानगढ़. बीकानेर संभागीय आयुक्त हनुमानसहाय मीणा ने विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर सुजानगढ़ व रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र की वार्ड सभाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया। मीणा के निर्देश पर सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व तहसीलदार जगदीशप्रसाद माहीच ने काम के प्रति सजग न रहने पर बीएलओ केसराराम को नोटिस जारी किया है। माहीच के अनुसार केसराराम ने लोगों को वार्ड सभा के महत्व व अन्य पात्रताओं, प्रपत्रों की जानकारी नहीं दी थी। मीणा ने सभी बीएलओ को नए मतदाताओं के नाम जोडऩे, त्रुटि वाले नामों को सही करने के लिए रविवार को सुबह नौ से शाम छह बजे तक उपस्थित रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं के सूची में फोटो नहीं है। तो उन्हें भी सही करे। मीणा ने लोढ़सर व गुलेरिया गांवो में भी निरीक्षण किया। लोढ़सर में सरपंच चंदादेवी मौजूद थी। गुलेरिया गांव में मीणा ने बीएलओ भंवरलाल मेघवाल से संंबंधित जानकारी ली। मीणा ने ग्रामीणों से भी रूबरू होकर पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में बातचीत की।

स्वागत किया
कातर. बीकानेर संभागीय आयुक्त व एसडीएम ने ग्रामीणों से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का आह्वान किया। कातर बड़ी व छोटी फांटे पर सरपंच जैसाराम प्रजापत व चेयरमैन भंवरलाल ढाका के नेतृत्व में ग्रामीणों ने संभागीय आयुक्त हनुमान सहाय मीणा व बीदासर एसडीएम सेवाराम शर्मा का स्वागत किया। इस मौके पर संभागीय आयुक्त ने लोकतंत्र में मतदान का महत्व बताते हुए कहा कि 18 वर्ष आयु वाले हर व्यक्ति का मतदाता सूची में नाम अवश्य जुड़वाएं। इस दौरान चौकी प्रभारी कैलाशदान, धन्नाराम कस्वा, श्रीनिवास लिंबा, सीताराम लिंबा आदि मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.