Breaking News
recent

ऐसा क्यों हुआ कि बदलना पड़ा चूरू का एसपी

चूरू. राज्य सरकार ने पुलिस बेड़े में बड़ा फेरबदल किया है। सरकार की ओर से देर शाम जारी की गई सूची में २० पुलिस अधिकारियों को इधर-उधर किया है। इसमें चूरू एसपी का फिर तबादला कर दिया है। अब यादराम फासल चूरू के नए पुलिस अधीक्षक होंगे। रविवार देर शाम जारी की गई तबादला सूची में चूरू एसपी राममूर्ति जोशी का तबादला धौलपुर कर दिया था। इनके स्थान पर विकास शर्मा को चूरू एसपी लगाया था लेकिन अचानक फिर से इनका तबादला कर इन्हें पुलिस उपायुक्त जयपुर शहर उत्तर आयुक्तालय में लगाया गया है। जबकि फांसल को चूरू की कमान सौंपी गई है। अलवर निवासी फांसल पुलिस उपायुक्त क्राईम जयपुर में कार्य कर चुके हैं। वर्ष २०१८ में उप महानिरीक्षक पुलिस जेल, जयपुर में रह चुके हैं। वर्ष २०१७ में वे हनुमानगढ़ में पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत थे। फांसल पुलिस अधीक्षक सतर्कता जयपुर में भी कार्य कर चुके हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.