Breaking News
recent

युवाओं और बच्चों के सिर चढ़कर बोल रहा पतंगबाजी का जुनून


जालोर/आहोर. कस्बे समेत क्षेत्र में सोमवार को मकर संक्रांति का पर्व श्रद्धा व उल्लास से मनाया । इस अवसर पर जहां लोग मंदिरों में पूजा अर्चना कर विभिन्न वस्तुओं का दान पुण्य किया वहीं बच्चों समेत युवा दिनभर घरों की छतों पर पतंगबाजी का लुत्फ उठाया । मकर संक्रांति पर सुबह से लेकर शाम तक नीला आसमान रंग-बिरंगे पतंगों से खिला रहा। मकर संक्रांति पर्व को लेकर पिछले कई दिनों से बच्चों समेत युवाओं में खासा उत्साह बना हुआ है। उनमें पतंगबाजी का जुनून इन दिनों सिर चढ़कर बोल रहा है। मकर संक्रांति को लेकर कस्बे समेत क्षेत्र में बच्चों समेत युवाओं में पिछले कई दिनों से पतंगबाजी का जुनून छाया हुआ है। जिसके चलते पिछले कई दिनों से कस्बे में अधिकांश घरों के छतों पर बच्चों व युवाओं को पतंग उड़ाते देखा जा रहा है। मकर संक्रांति पर आसमान ढेर सारे रंग-बिरंगे पतंगों से खिला रहा। युवा पिछले कई दिनों से पतंगबाजी की तैयारियों में जुटे हुए है। उन्होंने मकर संक्रांति के पर्व पर पतंगबाजी करने के लिए विभिन्न प्रकार के पतंगों तथा धागों की खरीददारी शुरू कर दी है। बाजार में स्थित पतंगों की दुकानों पर बच्चों समेत युवाओं की प्रतिदिन भीड़ उमड़ रही है। पतंग व्यवसायियों ने भी अपनी दुकानों में लोगों की डिमांड के अनुसार नाना प्रकार के रंग-बिरंगे पतंगों तथा धागों का भरपूर स्टॉक कर दिया है। दुकानों पर पतंगों की इन दिनों अच्छी बिकवाली हो रही है जिसके चलते दुकानदार खुश नजर आ रहे है।
लाइटिंग का क्रेज
बच्चों व युवाओं में चाइनिज पतंगों का विशेष क्रेज बना हुआ है। विभिन्न आकृतियों में उपलब्ध होने तथा जीव जंतुओं की आकृति वाली पतंगें अधिक पसंद की जा रही है। बाजार में चाइनिज के अलावा लाइटिंग वाली पतंगें भी उपलब्ध है जो रात में जुगनू की तरह चमकती है। इनका भी के्रज बना हुआ है। युवा विक्रम, जितेन्द्र, मुकेश, खुशबू ने बताया कि पतंगबाजी के लिए नाना प्रकार के रंग-बिरंगे पतंगों की खरीददारी कर दी है।
मांझा की कई रेंज
बाजार में विभिन्न रेंज में पतंग व मांझा उपलब्ध है। न्यूनतम एक रुपए से लेकर सौ रुपए तथा इससे भी अधिक कीमत तक के पतंग तथा न्यूनतम २५ रुपए से लेकर सात सौ रुपए तथा इससे भी अधिक कीमत तक के विभिन्न तरह के मांझा उपलब्ध है।
विभिन्न वैरायटी में...
बच्चों व युवाओं की मांग के अनुसार दुकान पर विभिन्न वैरायटियों के पतंग उपलब्ध है। चाइनिज व लाइटिंग वाली पतंगें बच्चों को बेहद लुभा रही है। इन पतंगों का अत्यधिक क्रेज बना हुआ है।
-चुन्नीलाल प्रजापत, पतंग व्यवसायी



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.