Breaking News
recent

अवैध रूप से बजरी खनन करते दो एलएनटी जब्त

पचलंगी. जगदीशपुरा और पचलंगी में बुधवार को खनिज विभाग व पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी खनन करते हुए पाए जाने पर मौके पर दो एलएनटी और एक बजरी भरा ट्रेक्टर जब्त किया है। जानकारी के अनुसार काटली नदी में गश्त के दौरान सीआई रामेश्वरलाल बगडिय़ा और खनिज विभाग के रमेश चौधरी द्वारा पचलंगी की ढाणी नाथूवाला के पास बजरी का अवैध खनन करके ले जा रहे ट्रेक्टर ट्रॉली को पकड़ा। ट्रेक्टर चालक के पास कागजात नहीं मिलने और अवैध बजरी खनन करके लाने पर ट्रेक्टर ट्रॉली को जब्त कर लिया। जिसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए काटली नदी में पचलंगी के पास कालदाह डूडानिया में और जगदीशपुरा में अवैध रूप बजरी का खनन करते हुए पाए जाने पर दो एलएनटी मशीनों को जब्त कर लिया। पुलिस को मौके पर देते ही बजरी खनने करने वाले लोग एलएनटी मशीनों छोड़कर भाग खड़े हुए। पुलिस व खनिज विभाग द्वारा की गई कार्रवाई में पचलंगी चौकी इंजार्च एसआई राजेन्द्र सिंह, मुकेश गुर्जर, हरसाय चौधरी, जितेन्द्र सिंह, पवन मीणा, नानचाराम आदि शामिल थे। जब्त की गई एलएनटी मशीनों को पचलंगी चौकी में खड़ा किया गया है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.