चूरू
चूरू जिले के रतनगढ़ रोड पर श्यामपुरा गांव के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिसमें 3 लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक एक मोटरसाइकिल पर प्यारे लाल व विपुल बैठे हुए थे। दूसरी मोटरसाइकिल पर एक ही व्यक्ति था। यह अकेला व्यक्ति मोटर साइकिल को ट्रोले से ओवरटेक कर रहा था उसी दौरान सामने से आ रही मोटरसाइकिल से टकरा गया।
जिससे दोनों मोटरसाइकिलों पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को निजी एंबुलेंस के माध्यम से राजकीय डीबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिसमें से एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर घायल बेहोशी की हालत में होने के कारण फिलहाल पहचान भी नहीं हो पा रही है।
घायल व्यक्ति प्यारेलाल ने बताया कि वह अपने गांव पोटी से चूरू आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल जिसने ट्रोले को ओवरटेक किया था। इसी दौरान हादसा हुआ है।





No comments:
Post a Comment