जयपुर. नगर निगम में महापौर के उपचुनाव में हुई भाजपा की फजीहत से पार्टी दिल्ली तक परेशान है। लोकसभा चुनाव प्रभारी और केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर रविवार को एक दिन के लिए जयपुर आए और विधायकों सहित प्रमुख नेताओं से महापौर के उपचुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग के बारे में फीडबैक लिया।
सूत्रों के मुताबिक विधायक कालीचरण सराफ समेत कई नेताओं से जावड़ेकर ने महापौर उपचुनाव में हुई हार के कारण जाने। उन्हें बताया गया कि शहर विधायक व प्रत्याशियों ने पार्षदों को टिकट दिए थे। ये पार्षद इन्हीं के संपर्क में हैं लेकिन ज्यादातर विधायकों-प्रत्याशियों ने उपचुनाव से दूरी बनाए रखी। ऐसे में पार्षदों को एकजुट नहीं किया जा सका। कुछ पार्षदों के पैसे लेने की बात भी सामने आई है।
पार्टी इस बात से नाराज है कि जयपुर जैसे मजबूत गढ़ में पार्टी के साथ बड़ा धोखा हुआ। इधर, जावड़ेकर ने जयपुर आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से एक घंटे तक चर्चा की। इस दौरान लोकसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन हुआ बताया।





No comments:
Post a Comment