Breaking News
recent

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर, लगाए संयोजक और प्रभारी

चूरू. प्रदेश में हार का सामना कर चुकी भाजपा ने अब लोकसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कसनी शुरू कर दी है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने प्रदेश के ३३ जिलों के लिए संयोजक, सह संयोजक और प्रभारियों का मनोनयन किया है। इसके लिए उन्होंने सूची जारी कर जिलों की कमान सौंप दी है। चूरू लोकसभा क्षेत्र के लिए पंकज गुप्ता को संयोजक मनोनीत किया गया है। वहीं प्रभारी डा.विश्वनाथ मेघवाल को लगाया गया है। इसी प्रकार झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र के लिए बनवारीलाल सैनी को संयोजक, धर्मपाल गुर्जर को सह संयोजक और झाबरसिंह खर्रा को प्रभारी लगाया है। सीकर लोकसभा क्षेत्र के लिए प्रेमसिंह बाजौर को संयोजक, केडी बाबर को सह संयोजक मनोनीत किया है। जबकि प्रभारी की जिम्मेदारी अशोक लाहोटी को सौंपी गई है।
नौ जिलों में केवल संयोजक
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने प्रदेश के आठ जिलों में केवल संयोजकों को ही मनोनीत किया है। इनमें चूरू, जयपुर शहर, भरतपुर,पाली, जोधपुर,जालोर, सिरोही, उदयपुर, राजसमंद जिले शामिल हैं। इन जिलों में सह संयोजकों को मनोनीत नहीं किया गया है। हालांकि इन जिलों में प्रभारी जरूर लगाए गए हैं।

भाजपा की जिला बैठक आज
चूरू. लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत भाजपा की जिला बैठक बुधवार को सुबह 11 बजे आसेरी गेस्ट हाउस में होगी। बैठक में पार्टी के जिला पदाधिकारी, मोर्चों के अध्यक्ष, महामंत्री एवं मंडलों के अध्यक्ष भाग लेंगे। बैठक में जिलाध्यक्ष डा. वासुदेव चावला एवं प्रदेश मंत्री काशीराम गोदारा मौजूद रहेेंगे। जिला मंत्री सुरेश सारस्वत के अनुसार बैठक में चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा की जाएगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.