Breaking News
recent

मौसम का पलटवार, बिछी ओलों की चादर

भीलवाड़ा।

मकर संक्राति के बाद सर्दी का असर कम हुआ लेकिन गुरुवार को अचानक मौसम ने पलटा खाया। सुबह से दिनभर बादल छाए रहे और धूप भी नहीं निकली। जिले के गंगापुर व कोशीथल क्षेत्र में दोपहर बाद बेर के आकार के ओले भी गिरे। इससे फसलों में नुकसान हुआ है। दिनभर मौसम एेसे ही रहा। ठंडी हवाएं चलती रही। शाम होते-होते तो शीत लहर चलने लगी और पूरा मौसम बदल गया।

 

शहर में शाम को बादलों के साथ हल्का कोहरा भी नजर आया। शाम चार बजे ही ऐसा लगने लगा जैसे शाम हो गई। तेज हवाएं चलने से बाजार में सन्नाटा दिखने लगा। शाम को कुछ देर बूंदाबांदी भी हुई, इससे ठिठुरने बढऩे से लोग अपने घर जल्दी जाने लगे । बादल छा जाने के कारण शाम को जल्दी अंधेरा हो गया इससे दिन में ही वाहनों की लाइटें जलानी पड़ी। बाजार में खाने-पीने की दुकानों पर भीड़ रही। खासतौर से पकोड़ी, दूध-जलेबी की दुकानों पर भीड़ रही। चौराहों पर लोग अलाव तापते नजर आए।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.