Breaking News
recent

बिचौलियों से नहीं सीधे रखें संवाद-गजराज खटाना

गुढ़लिया-अरनिया. विधायक गजराज खटाना ने कहा कि सभी वर्गों को साथ लेकर क्षेत्र का चहुंमुखी विकास कराया जाएगा। विकास में धनी की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। विधायक शनिवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रतापपुरा में कक्षा-कक्षों के लोकार्पण समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को कोई काम हो तो वह सीधा मिले बिचौलियों की कोई जरूरत नहीं है। उनकी समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान कराया जाएगा। उन्होंने 5 कक्षा-कक्ष मय बरामदा एवं प्रार्थना सभा स्थल पर बनाए गए मंच का शिलापट्टिका का लोकर्पण कर उदघाटन किया। उउन्होंने एक कक्षा-कक्ष का शिलान्यास भी किया। ग्रामीणों की मांग पर विधायक ने शीघ्र ही विद्यालय में कला संकाय चालू कराए जाने का भरोसा दिलाया। बालिकाओं ने नाटक की प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य विश्राम कुण्डारा ने विद्यालय में संचालित गतिविधियों के बारे में बताया। मंच संचालन गिर्राजप्रसाद अरनिया ने किया। इसके बाद विधायक ने पशु चिकित्सा उपकेन्द्र भवन का लोकार्पण किया। विधायक ने श्यामसिंहपुरा, द्वारापुरा, खूंटला, सुमेल में जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुन समाधान कराए जाने का भरोसा दिलाया। प्रधान सीमा मीणा, संगठन जिला महासचिव पूरणमल शर्मा, दिलीप माल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जयसिंह बैरवा, श्रीकिशन गुर्जर, बाबूलाल भाण्डेड़ा, डॉ.हरिसिंह पीलवाल, कैलाश सुमेल, हरिमोहन माल, विजयसिंह बैंसला, विश्राम नूरपुर, धारासिंह मोराड़ी, आईटी सैल जिला संयोजक नरेन्द्र बैंसला, सरपंच केशरदेवी गुर्जर, कुंजबिहारी शर्मा, योगेश जैमन मौजूद थे। विधायक गजराज खटाना व जिला प्रमुख गीता खटाना रविवार को आभानेरी, बासड़ा, सोडाला, झूंपड़ीन एवं पीचूपाड़ा खुर्द में आयोजित पौषबड़ कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

विधायक का किया अभिनंदन
ढिगारियाभीम(बांदीकुई). महुवा विधायक ओमप्रकाश हुड़ला ने कहा कि जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है। उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। हुड़ला शनिवार को ढिगारियाभीम में आयोजित अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि लोगों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। बजट की विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुन समाधान कराए जाने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर विधायक की धर्मपत्नी प्रेमप्रकाश भी मौजूद थी।


चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता
लालसोट. विधानसभा चुनावों मेें भाजपा प्र्रत्याशी रहे रामबिलास मीना ने शनिवार को क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों का दौरा करते ग्रामीणों का आभार जताया। उन्होंने लाडपुरा, लाखनपुर, बड़कापाड़ा, होदायली, रुपपुरा, भोज्याड़ा, समेल, गुुर्जरहेड़ा, जयसिंहपुरा, कोकरिया, भेडिय़ावास, दौलतपुरा, थूणियाधिराजपुरा, सवांसा, बाढ़ नोंदपुरा, चौण्डियावास एवं उगयिावास गांवों में नुक्कड़ सभाओं को भी संबोधित किया।उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता विधानसभा चुनावों की हार से हताश नही हो और वे दोगुने जोश के साथ लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुटें। दौलतपुरा सरपंच रामलाल मीना,शंभूलाल कुई वाला, चंदर मीना, हरलाल मीना, हनुमान मीना, बाबू बिहारीपुरा, रामजीलाल, शंभू यादव, मुरारी बोहरा, कैलाश दौलतपुरा, प्र्रहलाद स्वामी आदि मौजूद थे। (नि.प्र)



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.