Breaking News
recent

नृत्य को देख साकार हो उठी लोक संस्कृति

सुजानगढ़. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय साहित्यिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम सरगम 2019 के दूसरे दिन शुक्रवार को विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीएस डोटासरा, विशिष्ट अतिथि एचएस झूरिया व नेमीचंद शर्मा थे। संयोजक व्याख्याता विनीता चौधरी ने बताया कि मूकाभिनय में निधि पार्टी, ज्योति खुड़ीवाल पार्टी, गरिमा चोटिया पार्टी, पूजा चौधरी पार्टी, नीतू सेन पार्टी, तैयबा कौशर पार्टी ने प्रस्तुतियां दी। एकल गायन में चंदा, सुमन स्वामी, अनु जावा, मनीषा टाक, हिमांशु, ललिता सैनी, संतोष ढिढ़ारिया, ज्योति, तैयबा, सुविधा नाहटा, प्रियंका पांडर, काजल चौहान, निशा चाहर, मुदित चोटिया, जयकुमार चौहान ने प्रस्तुतियां दी। सामूहिक नृत्य में कृष्णा स्वामी एण्ड पार्टी ने मैया यशोदा, तेरा कन्हैया, कुबेर पारीक-कुलदीप ने हम दोनों जुदा-जुदा, खुशबू पार्टी ने मेरे सरदार, मोनिका स्वामी पार्टी ने मत पियो सा, गरिमा चोटिया पार्टी ने रंगीला म्हारो ढ़ोलना, प्रियंका पांडर पार्टी ने आ धरती धोरा री आदि गीतों पर प्रस्तुतियां दी। मानसी जोशी पार्टी, सुनीता प्रजापत पार्टी, सुविधा पार्टी, मंजू पार्टी के नृत्य भी आकर्षक रहे। इससे पहले क्विज प्रतियोगिता में नीतू, सुनीता, मंजूकंवर, मोनिका, सुमन, अनामिका, संगीता बेनीवाल, योगिता चोटिया, निर्मला गुर्जर, शर्मिला स्वामी, अंजु स्वामी, मनसी, नीतू, अनिता पूनियां, सुशीला जाखड़, आरती टांडी, प्रमिला आर्य, गीता ढिढ़ारिया, मनीषा ढिढारिया ने भाग लिया। एकाभिनय में सात जनों ने प्रस्तुतियां दी।
निर्णायक रामनिवास, रतनलाल, सुलोचना सोनी, डा. प्रेम बाफना व एसआर बालान थे। संचालन व्याख्याता प्रमोदकुमार
ने किया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.