चित्तौडग़ढ़. जिला अभिभाषक संस्थान चित्तौडग़ढ़ की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को नवीन कोर्ट परिसर में हुआ। जिला एवं सत्र न्यायाधीश हेमंत कुमार जैन के मुख्य आतिथ्य, पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल की अध्यक्षता, बार कौंसिल ऑफ राजस्थान के सदस्य राव रतनसिंह व वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश श्रीमाली के विशिष्ट आतिथ्य में हुए समारोह में संस्थान के अध्यक्ष जसवंत सिंह राठौड़, सचिव अब्दुल सत्तार, उपाध्यक्ष भारत भूषण प्रधान, उमा शंकर दाधीच, मोहित सोनगरा, राजू कुमावत आदि ने शपथ ग्रहण की। अतिथियों ने समारोह को संबोधित किया। जिला अभिभाषक संस्थान चित्तौडग़ढ़ की वर्ष 2018 तक पंजीकृत समस्त अधिवक्ताओं की दूरभाष निर्देशिका का विमोचन किया गया।संस्थान के अध्यक्ष एडवोकेट प्रदीप काबरा ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय हेमन्त जैन, जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल, बार काउंसिल ऑफ इण्डिया के सदस्य सुरेश श्रीमाली, बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के सदस्य राव रतनसिंह, जिला अभिभाषक संस्थान के नवनियुक्त अध्यक्ष जसवंतसिंह राठौड़ एवं निवर्तमान अध्यक्ष प्रदीप काबरा ने दूरभाष निर्देशिका का विमोचन किया। इसे तैयार करने के लिए मण्डल का गठन किया था, इसमें शिवदयाल सिंह लखावत, ललित लड्ढ़ा एवं सीमा भारती गोस्वामी व कालूलाल सुथार को मनोनीत किया था। छ: माह में निर्देशिका को तैयार किया गया।





No comments:
Post a Comment