Breaking News
recent

दो मोटरसाइकिलों के साथ पुलिस ने पकड़े दो वाहन चोर

चौथ का बरवाड़ा. कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र में पिछले कई दिनों से सक्रिय वाहन चोर गिरोह ने पुलिस की परेशानी बढ़ा रखी थी। ऐसे में शनिवार को चौथ का बरवाड़ा पुलिस ने दो आरोपियों के साथ दो मोटरसाइकिल बरामद की। दोनों आरोपी वाहन चोरी की वारदातों में लंबे समय से लिप्त थे। उन्होंने कई अन्य स्थानों पर भी मोटरसाइकिल चोरी करने की वारदातों को कबूल किया है। अन्य मामलों को लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। बरामद मोटरसाइकिल एक डिडायच तथा दूसरी हाल ही में चौथ का बरवाड़ा से चुराई गई थी। थानाप्रभारी रामसिंह यादव ने बताया कि क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों के बाद पुलिस ने दो टीमों को गठन किया था। इसमें कांस्टेबल सोसाईलाल, राजरूप, लक्ष्मण सिंह, मुकेश व अशोक को लगाया गया था। इसी दौरान शनिवार दोपहर में पुलिस को दो मोटरसाइकिल चोरों के बारें में मुखबिर से सूचना मिली थी।

इसके बाद डिडायच में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान दो आरोपियों को दो मोटरसाइकिलों के साथ पकड़ा। इनमें आरोपी दीनदयाल उर्फ दीनू पुत्र श्योकरण मीना तथा पंख्या उर्फ पंखीलाल पुत्र श्योजीलाल मीना दोनों आरोपी बनोटा थाना सूरवाल के रहने वाले है। थानाप्रभारी ने बताया कि दोनों ने कई अन्य वारदातों के बारे में कबूल किया है। इसके लिए पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा अन्य थानों से जानकारी लेकर पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.