Breaking News
recent

स्कूलों में सरकारी दाल में लगेगा तडक़ा

रायपुर मारवाड़। मिड डे मील योजना के तहत अब तक बाजार से दाल खरीद की जाती थी। एक जनवरी से सरकार ने इस पर रोक लगाते हुए अब दाल के कट्टे उपलब्ध कराने की योजना लागू की है। इसे लेकर बुधवार को एसडीएम व सीबीईओ ने नोडल केंद्र के जरिए सभी स्कूलों में दाल के कट्टे भेजने की शुरुआत की।
कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सवेरे उपखण्ड अधिकारी भंवरलाल जनागल व सीबीईओ दीपाराम सीरवी ने इस नई योजना का श्रीगणेश किया। इस मौके पर सीबीईओ ने योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही वितरण से लेकर पोषाहार पकाने तक सजगता से कार्य करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसीबीईओ हरिराम मालीएप्रधानाचार्य ताराचंद राठौड़एब्लॉक एमडीएम प्रभारी नरेंद्र कुमार नोगिया सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे।
तीन किस्म की मिलेगी दाल
बाजार में विविध किस्म की दाल मिलती है। सरकार ने तीन किस्म की दाल का वितरण शुरू किया है। जिसमें मूंग, चना, उड़द शामिल है। पांच व दस किलो की पैकिंग के कट्टो में ये दाल प्रत्येक नोडल के जरिए सभी सरकारी स्कूलों में वितरित की जाएगी।
उधारी के साथ ज्यादा दाम से राहत
सरकारी स्कूलों में अब तक सरकारी स्तर पर दाल का वितरण नहीं हुआ करता था। ऐसे में स्कूल के मिड डे मील प्रभारी को बाजार से दाल खऱीदनी पड़ती थी। समय पर बजट नहीं मिलने से दाल की खरीद परचूनी दुकान से उधारी में करनी पड़ती थी। बाजार में दाल का दाम भी अधिक चुकाना पड़ता था। इस योजना से अब तमाम झंझट से राहत मिलेगी।
नोडल के जरिए शुरू किया वितरण
सरकार ने एक जनवरी से दाल का वितरण शुरू करने की योजना लागू की है। शीतकालीन अवकाश के चलते स्कूलें बन्द हैं। हमने सभी नोडल पर तीन किस्म की दाल के कट्टे उपलब्ध करवा दिए हैं। आठ जनवरी को स्कूलें खुलने पर सभी जगह उपलब्ध हो जाएगी। सभी नोडल प्रभारी को सजगता से वितरण करने के निर्देश दिए हैं।
दीपाराम सीरवी, सीबीईओ, रायपुर

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.