Breaking News
recent

दो भाइयों में झगड़ा, गोली लगने से एक घायल

बांदीकुई. थानान्तर्गत शहर के बडिय़ाल रोड स्थित सिंघल मोहल्ले में बुधवार शाम दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में फायरिंग होने से आस-पास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। हर कोई घटना को लेकर स्तब्ध नजर आया। गोली लगने से एक जना गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जयपुर रैफर कर दिया। सूचना पर पुलिस वृत्ताधिकारी नवाब खां एवं थाना प्रभारी कर्णसिंह राठौड़ ने मय जाप्ते के मौके पर पहुंच घटना का जायजा लिया और घायल के बयान लिए।
पुलिस के अनुसार घायल की ओर से दिए गए बयान के मुताबिक दो सगे भाइयों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसमें बड़े भाई पर देशी कट्टे से फायर करने का आरोप लगाया है। इसमें छोटा भाई अनिल कुमार मीणा निवासी सिंघल मोहल्ले के गोली ठोडी व होठ के समीप लगने से लहूलुहान हो गया। गोली अटक जाने से काफी मात्रा में खून बह गया। घायल को आनन-फानन में प्राथमिक उपचार के बाद एम्बुलेंस से जयपुर भेज दिया। चिकित्सालय में भी काफी संख्या में पुलिस जवान तैनात हो गए और लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।
पुलिस वृत्ताधिकारी नवाब खां का कहना है कि दोनों भाइयों के बीच विवाद होना सामने आया है। इसमें बड़े भाई राजकुमार द्वारा नशे में छोटे भाई पर फायर करना सामने आया है। इसमें गोली लगने से छोटा भाई अनिल कुमार घायल हो गया। विवाद किस बात को लेकर हुआ और ऐसे क्या कारण रहे कि फायरिंग जैसी स्थिति आई। इन सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भी घटना का जायजा लिया। हालांकि आरोपित मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पूरी होने के बाद ही हकीकत का पता चल सकेगा। अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।

अखबार के बण्डल पार, जांच शुरू
गीजगढ़. सिकन्दरा थानान्तर्गत गीजगढ़ गांव में राधावल्लभ चौक के समीप से मंगलवार रात चोर अखबार के बण्डलों को पार कर ले गए। एजेंट रमेशचन्द चतुर्वेदी ने बताया कि टैक्सी चालक गुड्डू रात करीब दो बजे राजस्थान पत्रिका की 455 कॉपी (पांच बण्डल) उनके घर पर रखकर चला गया। दो घंटे बाद जब परिवार के सदस्य जागे तो अखबारों के बण्डल गायब मिले। इससे उन्हें हजारों रुपए का नुकसान हो गया। पीडि़त एजेन्ट ने गीजगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी हरिराम मीना को बताया कि गत दो माह में पहले भी तीन बार अखबार के बण्डल चोरी हो चुके हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.