Breaking News
recent

सवर्ण गरीबों को आरक्षण से खुशी की लहर

दौसा. सामान्य वर्ग के गरीबों को 10 फीसदी आरक्षण का विधेयक लोकसभा एवं राज्यसभा में पास होने से सवर्ण समाज में खुशी की लहर दौड़ रही है। इस सम्बन्ध में गुरुवार को राजस्थान पत्रिका की टीम ने दौसा में बुद्धिजीवियों से चर्चा की तो उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कदम को सराहा गया है।

 


इधर, सामान्य वर्ग के गरीबों को 10 प्रतिशत आरक्षण का बिल दोनों उच्च सदनों में पास होने पर सवर्ण समाज में खुशी की लहर है। सवर्ण मंच संघर्ष समिति पदाधिकारियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प ढ़ा कर खुशी का इजहार किया है। माधवसिंह, देवेन्द्र शर्मा, सुरेश गुढ़लिया, रामावतार, कृष्ण मोहन जोशी, नन्दू सिंह, अजय दादनका, हनुमान प्रसाद, विनय जोशी, द्वारका प्रसाद गुप्ता, विष्णु शर्मा, सोनू तिवाड़ी, सुमित जैमन, निदेश सत्तावन, महेन्द्र शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, कमलेश पटेल, मोहनलाल शर्मा, बनवारी पटेल, गोपाल लाल शर्मा आदि मौजूद थे।

 


मंडावर. लोकसभा व राज्यसभा में 10 फीसदी सवर्ण आरक्षण बिल पास होने पर राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ श्याम गौड़ ने केंद्र सरकार का आभार जताया। इस अवसर पर ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की इस मौके पर ब्राह्मण महासंघ के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

 

बुद्धिजीवियों से चर्चा


दौसा के नामी वकील एवं पूर्व प्रधान विनोद बिहारी शर्मा ने कहा कि मोदी ने वह साहसिक कदम उठाया है जो सराहनीय है। संविधान में ही संशोधन कर आरक्षण का विधेयक पास कराया। सबसे बड़ी बात यह है कि सामान्य वर्गके गरीबों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने से पहले से आरक्षित किसी वर्ग को नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि पहले जो एससी / एसटी को आरक्षण मिला हुआ है यह उस समय की सामाजिक व्यवस्था थी। जो इन वर्गों को मुख्यधारा में जोडऩे की थी।

 


धुंधीराम धड़ांगा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सामान्य वर्गके गरीबों को आरक्षण देकर सराहनीय काम किया है। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के गरीबों के आरक्षण के लिए राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीना ने सात साल पहले ही मांग की थी।
गजेन्द्र सिंह ने बताया कि सवर्णों को आरक्षण देने का मोदी ने सराहनीय काम किया है। सामान्य वर्ग के पिछड़ों को आशा की नईकिरण दिखाई देगी।

 


कमलेश भादूका ने बताया कि सवर्ण गरीब को अब अपना हक मिला है। उनके बालक अब सरकारी नौकरियों में आगे बढ़ पाएंगे।
कैलाश व्यास ने बताया कि सवर्णों को जो 10 प्रतिशत आरक्षण दिया है वह आज के लिए बहुत जरूरी है। पहले भी कई नेता एवं पार्टियों ने आर्थिक आधार पर आरक्षण की बात तो की थी, लेकिन उनको उनका हक नहीं दिया।

 


रितेश पारीक ने बताया कि केन्द्र सरकार का यह बहुत ही सराहनीय कदम है। इससे युवा को आगे बढऩे का मौका मिलेगा। गरीबों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने से पहले से लाभ मिलेगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.