Breaking News
recent

पत्नी करती थी ऐसी मांग, शादी के बाद से ही परेशान था पति, फिर एक दिन...

धौलपुर।

दहेज और रुपयों की मांग अक्सर पति और सास—ससुर करते हैं ये तो आपने सुना ही होगा और नहीं देने पर कई बार मारपीट भी करते हैं और दहेज हत्याएं भी होती हैं, से भी देखा ही होगा। लेकिन एक अनोखा मामला धौलपुर से सामने आया है। जिसमें एक युवक ने इस कारण सुसाइड़ कर लिया कि उसकी पत्नी, ससुर और ससुराल पक्ष के अन्य लोग उसे प्रताडि़त करते थे और रुपए मांगते थे। नहीं देने पर दहेज के मामलों में फंसाने की धमकी देते थे, दो महीने पहले दहेज का मुकदमा भी दर्ज करा दिया गया और नतीजा यह रहा कि तनाव में आ चुके दामाद ने सुसाइड़ कर लिया। परिजनों ने अब पत्नी और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर सुसाइड़ के लिए उकसाने के आरोप लगाए हैं। धौलपुर की कोतवाली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

13 महीने पहले ही हुई थी शादी
कोतवाली पुलिस ने बताया कि भैंसेना गांव में रहने वाले जितेन्द्र ने घर के पास ही खेत में जहर खाकर जान दे दी। उसके शव को परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने आरोप लगाए हैं कि शादी के बाद से ही जितेन्द्र को उसकी पत्नी परेशान करने लगी थी। उसकी शादी साल 2017 में नवम्बर महीने मे हुई थी। शादी के दूसरे महीने ही दोनों में तनाव होने लगा था। पत्नी और उसके परिवार वाले जितेन्द्र को परेशान करते थे और उससे रुपए मांगते थे। नहीं देने पर दहेज के झूठे केसेज में फंसाने की धमकी देते थे। ऐसे में कई बार उसके साथ मारपीट तक की नौबत बन चुकी थी। जब रुपए नहीं मिले तो दो महीने पहले पत्नी ने दहेज के लिए मारपीट करने का केस दर्ज कराया और अपने पिता के पास चली गई।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.