Breaking News
recent

सौगात: ट्रेक पर पहली बार दौड़ी लम्बी दूरी की पहली एक्सप्रेस ट्रेन, स्टेशन पहुंचते ही लोको पायलट का हुआ जोरदार स्वागत

सीकर.

गेज परिवर्तन के बाद सीकर-रींगस के मध्य रविवार को पहली सवारी गाडी महामना एक्सप्रेस का संचालन शुरू हाने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सीकर व रींगस स्टेशन पर सवारी गाड़ी के लोको पायलेट व सह लोकोपायलेट का लोगों ने माला व साफा पहनाकर के स्वागत किया। फतेहपुर में भी आमान परिवर्तन के बाद पहली बार लंबी दूरी की टे्रन के फतेहपुर पहुंचने पर कस्बेवासियों ने लोको पायलट व गार्ड का स्वागत किया। रविवार को इंदौर बीकानेर के बीच साप्ताहिक ट्रेन महामना एक्सप्रेस पहली बार फतेहपुर पहुंची। दोपहर डेढ़ बजे बीकानेर से चलकर ट्रेन साढ़े पांच बजे फतेहपुर पहुंची। यहां पर स्थानीय नागरिकों ने लोको पायलट व गार्ड का स्वागत किया व रेल प्रशासन का धन्यवाद दिया।


श्याम श्रद्धालुओं को मिलेगा फायदा
लम्बी दूरी की इस ट्रेन का संचालन शुरू होने से बाबा श्याम के दरबार में हाजरी लगाने आने वाले श्रद्धालुओं का बड़ा फायदा मिलेगा। पहले श्रद्धालुओं को जयपुर के रास्ते रींगस आना पड़ता था, लेकिन अब इस ट्रेन के शुरू होने से श्याम भक्त रेल से सीधे रींगस आ सकेंगे।

Read More :

राजस्थान के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात, लम्बे इंतजार के बाद शुरू हुई एक्सप्रेस ट्रेन, 520 रु में इंदौर से बीकानेर का सफर

खाटूदर्शन को आए सौ यात्री
इंदौर से बीकानेर जाने इस ट्रेन में इंदौर से सौ यात्रियों का जत्था खाटूश्यामजी दर्शन के लिए आया। यह यात्री तडक़े रींगस उतर गए और शाम को वापसी में इसी ट्रेन से इंदौर चले गए। इसके अलावा इंदौर, भीलवाड़ा, चित्तोड़ के लिए भी यहां से यात्रियों ने यात्रा की। शाम को ट्रेन के आगमन पर शहर के नागरिक बलबीर चौधरी, सुरेश अग्रवाल, विनोद नायक, महावीर पुरोहित व अन्य ने रेलवे के लोको पायलेट भागीरथ चौधरी, एएलपी अरुण चौधरी को माला पहुंनाई। ट्रेन निर्धारित समय से पांच मिनट पहले सीकर पहुंची।


ब्रॉडगेज पर पहली लम्बी ट्रेन
सीकर में गेज परिवर्तन के बाद लम्बी दूरी की यह पहली ट्रेन है। यह ट्रेन करीब 14 घंटे में 965 किलोमीटर की यात्रा करेगी। इसमें एक सैकंड एसी, दो थर्ड एसी, सात द्वितीय शयनयान, चार साधारण श्रेणी व दो गार्ड डिब्बों सहित 16 डिब्बे है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.