Breaking News
recent

इस शोक के चलते राजस्थान के छोटे से गांव में हेलीकॉप्टर से बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखने के लिए उमड़ पड़ा गांव

भीलवाड़ा/बागोर।

प्रदेश के भीलवाड़ा जिले के बागोर क्षेत्र में अनोखी शादी का माहौल देखने को मिला। जहां हेलीकॉप्टर में सवार होकर दूल्हा बारात लेकर शादी करने पहुंचा। इस हेलीकॉप्टर वाली शादी की चर्चा जैसे ही गांव में हुई तो ग्रामीण हेलीकॉप्टर देखने के लिए उस ओर दौड़ पड़े।

 

हेलीकॉप्टर में दूल्हे के आने की बात सुन क्षेत्रीय गांव समेत कई गांवो के ग्रामीण हेलीकॉप्टर देखने उमड़ पड़े। शादी में ग्रामीण दुल्हन से ज्यादा हेलीकॉप्टर को देखने पहुंचे।

 

हेलीकॉप्टर को देखने डेढ़ दो घण्टे पहले से ही लोगों की भीड़ जुट गई। गांव में हेलीकॉप्टर के उतरते ही लोगों ने सेल्फियां लेना शुरू कर दिया। हेलीकॉप्टर उतारने के लिए यहां अस्थाई हेलीपैड बनाया गया। इस दौरान क्षेत्रीय पुलिस जाप्ता भी तैनात रहा।

 

मामला था भीलवाड़ा जिले में उपखण्ड करेड़ा क्षेत्र के बेमाली स्थित गुर्जर खेड़ा से हेलीकॉप्टर में सवार होकर दूल्हा प्रकाश चन्द्र गुर्जर बारात लेकर बागोर क्षेत्र के चांदरास स्थित माली खेड़ा में शादी करने पहुंचा। इस दौरान गांववासी काफी उत्साहित दिखे। हालांकि दूल्हे प्रकाश चन्द्र गुर्जर को उतारने के 5 मिनट बाद ही हेलीकॉप्टर वहां से उड़ गया। इसके बाद ग्रामीण अमृतसर पंजाब से आए बैंड के हैरतअंगेज करतब देख आश्चर्यचकित रह गए।

 

बेमाली के पास गुर्जर खेड़ा निवासी दूल्हे प्रकाश चन्द्र गुर्जर ने बताया की वह सोजी का खेड़ा चांदरास निवासी दुल्हन दुर्गा गुर्जर से शादी करने आया है। दूल्हे ने बताया कि उसके मन मे बचपन से ही एक शोक था। जैसे आमलोग बैलगाड़ी, कार या बस से बारात लेकर जाते है ठीक उसी तरह उसकी भी हटकर ख्वाहिश ठानी थी कि बारात तो हेलीकॉप्टर से ही लेकर जाए। दूल्हे प्रकाश गुर्जर ने बताया कि वह एसबीसी प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव और माइनिंग मिनरल का व्यवसायी है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.