Breaking News
recent

घर की बेटी को भत्ता, पड़ोसी राज्य से आई बहु से गुरेज

घर की बेटी को भत्ता, पड़ोसी राज्य से आई बहु से गुरेज
-राजस्थान बेरोजगारी भत्ता योजना में नियम आए आड़े
-मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश से घिरे धौलपुर जिले में अधिकांश पड़ोसी जिलों से वैवाहिक संबंध
-जिले की कई महिलाएं बेरोजगारी भत्ते सें वंचित

धौलपुर. राजस्थान बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत पड़ोसी राज्य की बेटियां जो यहां की बहुएं हैं उन्हें इससे वंचित रखा जा रहा है। नियमों की दुहाई देने वाले विभाग की ओर से उन्हें बरोजगारी भत्ता नहीं दिया जाता है। यहीं कारण है कि जिले में महिलाएं बेरोजगारी भत्ते के मामले में पुरुषों से काफी पीछे हैं।
दरअसल योजना के तहत अभ्यर्थियों को राज्य के किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक होना आवश्यक है। बस यही शर्त जिले की कई महिलाओं को इससे दूर रखे हुए हैं। चूंकि मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से घिरे धौलपुर जिले में विवाह संबंध होने से वहां की बेटियों को यहां बहु बना कर लाया जाता है और उन्होंने सम्पूर्ण शिक्षा भी वहीं सी ली होती है जिसके चलते वो यहां की इस योजना में लाभान्वित नहीं हो पाती हैं। यही कारण है कि धौलपुर जिले में बेरोजगारी भत्ते के मामले में महिलाएं बहुत ही कम लाभान्वित हो पाती हैं।
कई बार पोर्टल पर शिकायत
राज्य सरकार के सम्पर्क पोर्टल पर इस संबंधी शिकायत भी अभ्यर्थियों की ओर से रजिस्टर्ड कराई गई है वहीं जिले के कार्यालय की ओर से इस मुद्दे को विभाग की कई उच्च स्तरीय बैठकों में रखा भी गया है। लेकिन योजना के अन्तर्गत तय नियमों की दुहाई देकर इस पर विचार नहीं हो सका है।
यूपी 17 और एमपी 3 किमी दूर
धौलपुर ही राजस्थान का एक मात्र जिला है जिसके जिला मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर दूसरे राज्य की सीमाएं लगती हैं। जिला मुख्यालय से उत्तर प्रदेश की सीमा 17 किमी से लगती है तो मध्य प्रदेश की सीमा तो मात्र किलोमीटर से शुरू हो जाती है। ऐसे में यहां की कई जातियों में विवाह संबंध पड़ोसी राज्य से भी होते हैं। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की बेटियां यहां बहु बनकर आती हैं। लेकिन राजस्थान राज्य सरकार की योजना अन्तर्गत उन्हें लाभ नहीं मिल पाता है।
पात्र कौन
राजस्थान बेरोजगारी भता योजना के तहत बरोजगारी भत्ते के लिए अभ्यर्थी जिसके माता-पिता की आय 2 लाख रुपए वार्षिक से अधिक ना हो। राज्य के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक हो। जिले का मूल निवासी हो और 18 से 30 आयुवर्ग का हो, वह ही योजना में लाभान्वित हो सकता है। एसएसी, एसटी, दिव्यांग और महिलाओं के लिए आयु में 5 वर्ष की छूट भी शामिल है।
भत्ता कितना
राजस्थान बेरोजगारी भता योजना के तहत चुनाव आचार संहिता लगने से पूर्व तक पुरुष को 650 रुपए और महिला व दिव्यांग को 750 रुपए मासिक देने का प्रावधान है।
भत्तों में महिलाएं काफी पीछे
माह पुरुष महिला
जनवरी 50 30
फरवरी 30 33
मार्च 29 27
अप्रेल 24 21
मई 27 26
जून 20 11
जुलाई 20 21
अगस्त 34 19
सितम्बर 37 19
इनका कहना
'वास्तव में यह मुद्दा है। धौलपुर जिले चूंकि मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से घिरा हुआ है इसीलिए यहां विवाह संबंध भी पड़ोसी राज्य में होते हैं। लेकिन नियमों के तहत राज्य में ही स्नातक किए अभ्यर्थी को योजना का पात्र माना जाएगा। Ó
रघुवीर सिंह मीणा, जिला रोजगार अधिकारी, धौलपुर



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.