Breaking News
recent

मंत्रीजी, सुजानगढ़ में अब नया छात्रावास बनवा दो

सुजानगढ़. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल के गृह कस्बे में स्थित राज्य सरकार के समाज कल्याण छात्रावास बदहाल है। यह छात्रावास सार्वजनिक निर्माण विभाग व नगरपरिषद की ओर से नकारा घोषित होने के बाद भी 5-6 वर्षों से जर्जर भवन में संचालित है। यह भवन कब धराशाही होकर बड़े हादसे को न्योता दे दे, कहा नहीं जा सकता लेकिन बीते 5 वर्षो में भाजपा सरकार ने नए भवन बनाने अथवा दूसरे भवन में छात्रावास स्थानान्तरित की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया इसलिए इस छात्रावास में रहने वाले दलित व गरीब समुदाय के विद्यार्थी मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल से नए भवन की चाह रखने लगे है। छात्रावास अधीक्षक संजीकुमार ने बताया कि 12 कमरे के इस छात्रावास के कमरे सही नहीं है और न ही अधीक्षक आवास ठीक है लेकिन दूसरा उचित भवन किराए पर मिल नहीं रहा है इसलिए क्या करे, यहीं पर मजबूरी में रहना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि मैं अभी 5-6 माह से हूं, दूसरे भवन में जाने के लिए मेरे से पूर्व अधीक्षक ने अनेक भवन देखे, उनके प्रस्ताव बनाकर भेजे लेकिन बात नहीं बनी। इस छात्रावास में 45 बच्चों के रहने की स्वीकृति है लेकिन 32 छात्रों का इस वर्ष पंजीयन हुआ है जबकि अभी 27 छात्र ही रहते है। छात्रावास में दो पानी के कुंड व अन्य सुविधाएं हैं लेकिन खस्ता हाल में।

इनका कहना है
दूसरे भवन की तलाश जारी है, एक भवन अन्तिम प्रक्रिया में है, सम्भवत शीतकालीन अवकाश समाप्त होने के बाद छात्रों को दूसरा भवन मिल जाएगा।
बाबूलाल मेघवाल, बीएसएसओ सामाजिक न्याय एवं अधिकारित विभाग सुजानगढ़



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.