Breaking News
recent

समारोह में आरक्षण मंच ने किया जनप्रतिनिधियों का सम्मान

दौसा. जिला मुख्यालय पर अनुसूचित जाति जन जाति आरक्षण मंच जिला शाखा दौसा के तत्वावधान में रविवार को एससी / एसटी के विभिन्न संगठनों की संयुक्त उपस्थिति में दौसा जिले के निर्वाचित जन प्रतिनिधियों का अभिनन्दन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास विभाग राज्यमंत्री ममता भूपेश रही। वहीं विशिष्ट अतिथि दौसा विधायक मुरारीलाल मीना एवं महुवा विधायक ओमप्रकाश हुड़ला रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धर्मपाल मीना ने की।

 


इस अवसर पर आरक्षण मंच के प्रदेश महासचिव महासचिव आशाराम मीना, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार मीना, पूर्व विधायक प्रभूदयाल सिकराय, राजस्थान विश्वविद्यालय के अध्यक्ष विनोद कुमार जाखड़, डॉ. सीएल मीना, रामस्वरूप जायसवाल, महेन्द्र चांदा, पार्षद इन्द्र कुमार मीना व चिमनलाल डोरिया अति विशिष्ट अतिथि रहे।

 

हुड़ला को भेंट की खड़ाऊ



इस अवसर पर चुनाव के दौरान से नंगे पांव रहने का संकल्प ले रखे महुवा विधायक ओमप्रकाश हुड़ला को खड़ाऊ (लकड़ी की चप्पलें) भेंट की गई। कार्यक्रम के संयोजक जगजीवन राम बैरवा व रामनिवास मीना ने अतिथियों का सम्मान किया। इस अवसर पर महुवा विधायक हुड़ला ने कहा कि यदि वे जिला स्तरीय प्रतिनिधि बन जाएंगे तो यहां पर एक करोड़ रुपए की लागत से अम्बेडकर सामुदायिक भवन व आरक्षण मंच कार्यालय खुलवाएंगे।

 

पदोन्नतियों में आरक्षण लागू करने करवाने की बात कही

 

ममता भूपेश ने स्थानीय विधायक की सहायता से यहां बड़ा सामुदायिक भवन बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि एससी / एसटी का बैक लॉग भरने, पदोन्नतियों में आरक्षण लागू करने करवाने की बात कही। जिलाध्यक्ष ने पिछली सरकार द्वारा जिले के अधिकारियों को बाहर तबादले किए थे उनको वापस दौसा लाने की मांग की।

 


गौकुल चंद बैंदाड़ा, धनसीराम बैरवा, रामप्रसाद वर्मा, कालूराम मण्डावरिया, मुन्नालाल, ओम प्रकाश नावरिया, मनोनर लाल, बिहारीलाल, सीताराम मीना, कल्याण सहाय मीना, सीतराराम, जागीदार मीना, भोमाराम बैरवा, भरतलाल नावरिया, रामकेश एडवोकेट, कल्याण सहाय गोठवाल, रामलाल गोठवाल, गोपाललाल, डॉ. अशोक मल्होत्रा, पार्षद विनोद बैंदाड़ा व गिरधारीलाल आदि मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.