Breaking News
recent

एसपी ने किया थानों का निरीक्षण,लिया व्यवस्थाओं का जायजा

जैसलमेर/फतेहगढ़. उपखंड क्षेत्र के पुलिस थाना सांगड़ का जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. किरण कंग ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सांगड़ पुलिस थाना पहुंचने पर पुलिस के जवानों की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पुलिस थाने पहुंचने पर थानाधिकारी घेवरसिंह गुंसाईवाल ने पुलिस अधीक्षक डॉ किरण कंग की अगवानी की। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने मालखाने, हवालात, बैरक आदि का अवलोकन किया। इसके अलावा रोज मर्रा के कार्यों और पुलिस से संबंधित अन्य कार्यों व रजिस्टरों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। पुलिस थाना के अधिकारियों व कर्मचारियों को सजग रहने की सलाह दी।इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयनारायण मीणा उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक किरण कंग के सांगड़ पुलिस थाना पहुंचने पर फतेहगढ़ में गत दिनों कथित तौर पर नीम हकीम की ओर से द्वारा इंजेक्शन लगाने से युवक की मौत के मामले में युवक के परिजनों ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बारे में मुलाकात की। युवक के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि नीम हकीम के रिश्तेदार सांगड़ पुलिस थाना में कार्यरत है और उन्होंने राजीनामा करवाने को लेकर हम पर दबाव दिया जा रहा है।

झिनझिनयाली. पुलिस अधीक्षक किरन कंग ने शुक्रवार को पुलिस थाना झिनझिनयाली पहुंच थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयनारायण पुलिस जाब्ते के साथ मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना के रेकर्ड रूम, मालखाना, हवालात, आवासों का निरीक्षण कर थानाधिकारी को आवश्यक उचित दिशा निर्देंश दिए। इसके साथ ही थानाधिकारी को हल्का क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखनेए परिवादियों को शीघ्र न्याय दिलाने के निर्देश दिए गए।

स्ता व गणवेश प्रतियोगिता, उत्साहित नजर आए विद्यार्थी
मोहनगढ़. कस्बे में आदर्श षिक्षण संस्थान जैसलमेर द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर में बस्ता व गणवेश प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा स्तर के आधार में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने विद्यालय स्तर की बस्ता व गणवेश प्रतियोगिता में भाग लिया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक पीरदान सिंह ने बताया कि विद्यालय में गणवेश व बस्ता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें माध्यमिक स्तर की गणवेष प्रतियोगिता में दिनेश टावरी, अनिता व कैलाष कंवर, अनिल सैन ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार बस्ता प्रतियोगिता में दिनेश टावरी, ललिता टावरी, बबलू ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक स्तर की गणवेष प्रतियोगिता में ललिता खत्री व चेतना खत्री प्रथम, हेमंत द्वितीय, हेमलता व सोनल तृतीय स्थान पर रहे है। प्राथमिक स्तर की बस्ता प्रतियोगिता में सुनिल प्रथम, नेपाल कंवर द्वितीय, पूजा व चन्द्रवीर सिंह ने तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका जेठा राम पंवार, ममता सोलंकी, अशोकसिंह ने निभाई। रावताराम, दीपसिंह, जेठाराम पन्नू, प्रमीला, शैतानसिंह, तुलछसिंह ने सहयोग दिया। विजेता विद्यार्थियों को वार्षिक उत्सव में पुरस्कृत किया जाएगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.