Breaking News
recent

पत्रिका कैलेण्डर का विमोचन

सवाईमाधोपुर. राजस्थान पत्रिका के बहुप्रतिक्षित कैलेण्डर का नववर्ष की बेला पर मंगलवार को पुराना ट्रक यूनियन स्थित पत्रिका कार्यालय पर विमोचन हुआ।
रणथम्भौर सेविका अस्पताल के प्रोजेक्ट मैनेजर अभिमन्युसिंह और श्री ऐसोसिएट के निदेशक सौरभ गर्ग ने कैलेण्डर का विमोचन किया। इस दौरान मेहमानों ने बताया कि यह कैलेण्डर पत्रिका के सुधि पाठकों के लिए काफी लाभकारी होगा। विमोचन कार्यक्रम में कई गणमान्य जन व पत्रिका स्टॉफ उपस्थित रहा।


समस्याओं के समाधान में भागीदारी निभाएं
चौथ का बरवाड़ा. अपराधों पर अंकुश लगा कर कानून का राज स्थापित करना शांति समिति के सहयोग के बिना पूरा नहीं किया जा सकता है। यह बात मंगलवार को पुलिस अधीक्षक समीर सिंह ने कस्बा थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि शांति समिति सदस्यों को आमजन व पुलिस के बीच सामंजस्य स्थापित करना तथा लोगो की समस्याओं को पुलिस तक पहुंचाकर समाधान में भागीदारी निभाना है। इसके साथ वर्तमान में सिक्कों को लेकर क्षेत्र में चल रही अफवाह पर लगाम लगाने तथा सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। बैठक में रजवाना सरपंच घनश्याम गुर्जर, व्यापार मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र जैन, अनिल जैन, अजय शेखर दवे, महेन्द्र सिंह आमेरा, राजेश जैन, शब्बीर शाह आदि मौजूद रहे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.