प्रतापगढ़ कांठल कला एवं संस्कृति उत्सव 2019 के तहत दिगम्बर जैन बोर्डिंग में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में डांस इण्डिया डांस फेम कमलेश पटेल की प्रस्तुतियों में दर्शकों को अपने स्थान पर खड़े होकर तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
शुक्रवार रात्रि आयोजित इस कार्यक्रम में दिव्यांग कमलेश पटेल ने नृत्य के साथ थाली का घुमाना और उछाल कर पुन अंगुली पर घुमाना और झूलना, पांच फीट ऊपर से कूद कर नृत्य करना दर्शकों को उनकी कला पर अपने स्थान पर खड़े होकर ताली बजाने पर मजबूर कर दिया।
सांस्कृतिक संध्या में अलबेली लोक कला मण्डल निवाई के कलाकारों ने गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की।जब राजस्थानी लोक नृत्य बाजे चंग नाग लपेटा, कुएं पर एकली...और रंग दे..की एक के बाद एक नृत्यों की प्रस्तुतियां दी। इस दल ने मत पियो म्हरा छौल छबीला... नृत्य के माध्यम से तंबाकू निषेध का संदेश दिया। इस दल द्वारा फूलों की होली ने कायक्रम को कर अपार प्रदान की।
जिला कलक्टर श्यामसिंह राजपुरोहित, अतिरिक्त जिला कलक्टर हेमेन्द्र नागर, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. वीसी गर्ग, सभापति नगर परिषद कमलेश डोसी ने कलाकारों को प्रतीक चिन्ह प्रदान किया। जिला कलक्टर ने कहा कि कमलेश पटेल का कार्यक्रम आयोजित करने का मकसद था कि हम प्रेरणा लें कि जीवन में संघर्ष और कठिनाइयों से हम नहीं घबराएं, उसका सामना करें। संचालन सुधीर वोरा ने किया। स्थानीय कलाकार शंकरलाल मीणा गौतमेश्वर के दल ने भी लोकभाषा संस्कृति की प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को आनन्दित किया।
इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता हरीकृष्ण, आयुक्त नसीम शेख, अशोक जैन, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक मावजी खांट, सीबीईओ मनोहरलाल शर्मा, पूर्व पालिका अध्यक्ष सुरेन्द्र बोरदिया सहित जिला स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
विद्यार्थियों व वृद्धों को ऊनी वस्त्र का किया वितरण
छोटीसादड़ी गणेशपुरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर स्थित आदर्श राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में क्षेत्र के भामाशाह गोवर्धनलाल आंजना ने 40 छात्र-छात्राओं को ऊनी वस्त्रों का वितरण किया। वहीं गांव के 20 जरूरतमंद वृद्धजनों को ऊनी कंबल वितरित की गई। आयोजित वस्त्र वितरण कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, गांव के लोगों ने भामाशाह पूर्व जिला परिषद सदस्य गोवर्धन आंजना का स्वागत किया गया। इस अवसर पर वृद्धिचंद आंजना, सत्यनारायण अहीर, राकेश अहीर, लखन अहीर, छगनलाल, अजय, सचिन, अल्पेश, शोभलाल, अंबालाल, अनिल, विकास आदि उपस्थित थे। आभार सत्यनारायण अहीर द्वारा किया गया।
---





No comments:
Post a Comment