Breaking News
recent

उदयपुर में फिल्मी स्टाइल में तस्करों ने पुलिस पर की ठांय-ठांय....

 

मोहम्मद इलियास/उदयपुर. मालवा से मारवाड़ तक अफीम डोडा चूरा तस्करी के लिए तस्कर नाकाबंदी तोडऩे से लेकर पुलिस पर फायरिंग तक रहे है। बुधवार को भी उन्होंने सायरा व बेकरिया थाने की नाकाबंदी तोड़ी और पीछा करने पर पुलिस के निजी वाहन पर एक फायर किया जवाब में पुलिस ने फायरिंग की तो आरोपी गाड़ी छोड़ भागा। तलाशी लेने पर गाड़ी में पुलिस को पांच क्विंटल डोडा चूरा व लोडेड पिस्टल मिली। पुलिस ने गाड़ी व पिस्टल जब्त कर मामला दर्ज किया।
एसपी कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने पर थानाधिकारी यशवंत सोलंकी ने नांदेशमा के रावलिया तिराहे पर नाकाबंदी की। दोपहर 11.45 बजे रावलिया की तरफ से उदयपुर रजिस्ट्रेशन की एक सफेद रंग की स्कार्पियों आई। थानाधिकारी ने हाथ देकर रुकने का इशारा किया तो चालक जाप्ते पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। पिस्टल दिखाते हुए चालक पुलिसकर्मियों की निजी कार को टक्कर मारकर नाकाबंदी तोड़ भाग निकला। आरोपी के नांदेशमा से जसवंतगढ़ की तरफ भागने पर पुलिस ने उस मार्ग पर पीछा किया। बेकरिया व गोगुन्दा थानापुलिस को गाड़ी के नम्बर व आरोपी के पास पिस्टल होने की जानकारी दी। स्कार्पियों चालक जसवंतगढ़ से नेशनल हाइवे 27 पर झाड़ोली होते हुए मालवा का चौरा की तरफ चला गया और वहां पर भी उसने बेकरिया थानापुलिस की नाकाबंदी तोड़ दी। पुलिस के लगातार पीछा करने पर वह मेवाड़ों का मठ के सिंगल मार्ग पर स्कार्पियों को उतार कर रावछ रोड पर गाड़ी दौड़ा दी।

--



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.