Breaking News
recent

उत्तराखण्ड की संस्कृति हुई साकार

उत्तराखण्ड की संस्कृति हुई साकार

बीकानेर. उत्तराखण्ड समाज सेवा समिति की ओर से उत्तराखण्डी लोकगीत, संगीत एवं संस्कृति को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम 'हिमाला : एक शाम पहाड़ों के नामÓ का आयोजन रवीन्द्र रंगमंच पर हुआ। कार्यक्रम में मल्लिका लोक कला समिति हल्द्वानी के कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। स्थानीय बच्चों व महिलाओं ने भी शानदार प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों, रक्तदाताओं, विभिन्न क्षेत्र की प्रतिभाओं व पूर्व कार्यकारिणी सदस्यों व सहयोगी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इससे पहले मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विशिष्ठ अतिथि विधायक सिद्धि कुमारी थी।

 

मेघवाल ने समाज के विभिन्न कार्यों के लिए जमीन दिलवाने का आश्वासन दिया गया। साथ ही रानीखेत एक्सप्रेस को बीकानेर वाया जयपुर-काठगोदाम करने को कहा। इस अवसर पर भाजमा जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, श्रीगंगानगर समिति अध्यक्ष सुमेश शर्मा व सदस्य, हनुमानगढ़ समिति अध्यक्ष हरीश चमोली आदि भी मौजूद रहे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.