Breaking News
recent

सर्दी से बचाव के लिए छात्रों को बांटे ऊनी वस्त्र

दौसा ग्रामीण. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जसोता में पांचवीं कक्षा तक के 140 विद्यार्थियों को हैल्पिंग हैंड्स संस्था की ओर से जर्सी वितरित की गई। इस दौरान मुख्य अतिथि संस्था के महेन्द्र नागर ने विद्यार्थियों को स्वच्छता पर जोर दिया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य रमेशचन्द्र जांगिड़ ने की। इस मौके पर आनंद नागर, ज्ञानचंद शर्मा, निशा नागर, सरोज, प्रियंका शर्मा, पवन नागर, ओमप्रकाश शर्मा, दिनेशचन्द्र आमेरिया आदि मौजूद थे। संचालन राकेश नागर ने किया।

बडिय़ालकलां. राजकीय माध्यमिक विद्यालय धांधोलाई में विद्यालय प्रशासन की ओर से गरीब एवं असहाय 90 छात्रों को जर्सियां वितरित की गई। प्रधानाध्यापक हरिराम सैनी ने बताया कि समस्त स्टॉफ की ओर से जर्सी वितरित की गई। वहीं पौषबड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां छात्रों ने पंगत लगाकर प्रसादी ग्रहण की।
इस मौके पर प्रधानाचार्य कपूरचंद कोली, प्रधानाचार्य आरती सिलोटिया, प्रधानाध्यापक दुलीचंद परेवा, प्रधानाचार्य ओमप्रकाश महावर, विद्यालय विकास समिति अध्यक्ष बाबूलाल सैनी, शारीरिक शिक्षक संघ प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल गुरू, चन्द्रप्रकाश, कैलाशचंद सैनी, अशोक खण्डेलवाल, पप्पूराम मीणा, बालूराम मीणा, शैलेन्द्र बुंदेल, सोमोत्या मीणा, ओमप्रकाश मीणा, मंगल महावर, रामप्रकाश मीणा एवं रामोतार मीणा ने भी शिरकत की।

मण्डावर. कस्बे के राजकीय प्रवेशिका संस्कृत विद्यालय में प्रधानाचार्य सीताराम मीणा के नेतृत्व में विद्यालय स्टाफ की तरफ से गरीब एवं जरूरतमंद असहाय छात्रों को जर्सी वितरित की गई। जर्सी पाकर छात्रों के चेहरे पर खुशी की झलक नजर आने लगी। इस मौके पर लटुरमल कोली, मोहन लाल शर्मा, योगेश शर्मा, विनोद गुप्ता, अनिलसाई, शारदा गुर्जर, निरंजन मीणा, मीरा, नितेश शर्मा आदि स्टाफ मौजूद था।

टाई-बेल्ट वितरित
बांदीकुई. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अन्नतवाड़ा में प्रधानाचार्य रेखा मीणा की ओर से कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं को टाई बैल्ट व पहचान पत्र वितरण किए गए। मुख्य अतिथि सीबीओ जयसिंह गुर्जर, विशिष्ट अतिथि एसीबीसीओ महेशचंद एवं संंपतराम मीना रहे। नरेश गुप्ता, रामनारायण सैनी, बीना मीना, अर्जुनलाल, चन्द्रभान, आशा, सूबेसिंह यादव व ललित शर्मा मौजूद थे। इस मौके पर बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मंच संचालन सुधा सैन ने किया। (नि.सं.)



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.