मंडावा/नूआं. नूआं में कमर स्पोट्र्स क्लब के तत्वावधान में ७वीं फुटबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन बुधवार को मुख्य अतिथि सूरजगढ़ के पूर्व विधायक श्रवण कुमार ने किया।अध्यक्षता सदर मुस्लिम समाज नरूल हसन कायमखानी एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर शबनम खान, युवा विकास मंच अध्यक्ष मनोज मील, प्रदेश सचिव किसान कांग्रेस योगेन्द्र सिंह काली पहाड़ी, डॉ. प्रदीप कस्वा, पूर्वसरपंच आबिद खां, शौकत खां क्यामखानी मौजूद रहे।
इस मौके पर पूर्व विधायक श्रवण कुमार ने कहा कि फुटबाल खेलों का सरताज है। ग्रामीण परिवेश के युवाओं ने प्रतियोगिता करवा प्राचीन खेल को जिन्दा करने का कार्य सराहनीय है।उद्घाटन मैच दिल्ली व भोजासर के बीच में खेला गया। जिसमें दिल्ली पेनल्टी शॉट से एक गोल से विजेता रही।इस अवसर पर खुशी मोहम्मद, किशन सिंह पंवार, सुरेश धाबाई, रमेश चंदेलिया, प्रमेन्द्र दुलड़, महावीर दुलड़ आदि उपस्थित रहे।संचालन आरिफ अली नूआं ने किया। इससे पहले वाल्मिकी समाज के सैकड़ों लोगों ने पूर्व विधायक श्रवण कुमार का स्वागत किया। प्रतियोगिता में देश अन्य हिस्सों से टीमें आई हंै।
बैडमिंटन प्रतियोगिता में दिखाया दमखम
चिड़ावा. पंचायत समिति के विकास अधिकारी दारासिंह के पिता प्रभूराम बरवड़ की पुण्यतिथि पर बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। सीनियर के एकल वर्ग में सचिन ठोलिया उरीका ने प्रथम व मनीष ओला रूपपरा द्वितीय स्थान पर रहे।
डबल्स में हिम्मतसिंह व संदीप कुमार ने प्रथम व सुनीत बरवड़ व हरकेश धनखड़ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर पूर्व सरपंच छोटूराम, पंस सदस्य रतनसिंह, नरेश कुमार, एसआई विजेंद्र, उम्मेदसिंह, अशोक सोनी, प्रवींद्रसिंह शेखावत, दिनेश मास्टर, रामसिंह शेखावत व संदीप कुमार आदि मौजूद थे। संचालन पवन कुमार ने किया।





No comments:
Post a Comment