जैसलमेर. स्वर्णनगरी में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ समारोहपूर्वक मनाया गया। मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ, जन अभाव अभियोग निराकरण मंत्री सालेह मोहम्मद शहीद पूनमसिंह स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया और परेड का निरीक्षण किया। मुख्य अतिथि ने जिला स्तरीय समारोह में जिले मे सराहनीय सेवाओं एवं उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए लोगों को प्रशंसा-पत्र दिए। अतिरिक्त जिला कलक्टर वीरेन्द्र कुमार वर्मा राज्यपाल के संदेश का पठन किया। समारोह में नगर में स्थित राजकीय एवं निजी विद्यालयों के लगभग 1000 से अधिक छात्र-छात्राओं ने सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन प्रस्तुत किया, वहीं बालचरों एवं गाइडस ने साहसिक पिरामिड निर्माण का प्रदर्शन किया। समारोह में आदर्श विद्या मंदिर के विद्यार्थी लेजियम, डम्बलस, घोष प्रदर्षन किया। मुख्य समारोह में विद्यालयी छात्राओं ने समूह नृत्य पेश किए। समारोह में विभिन्न विभागों एवं शिक्षण संस्थाएं सांस्कृतिक झांकियां निकाली गई। इससे पूर्व शनिवार सुबह 7 से 8 बजे तक विद्यालयों से नगर के मुख्य मार्गो से होकर प्रभात फेरी निकाली गई, जो शहीद पूनमसिंह स्टेडियम पहुंची।
मंत्री ने सुने अभाव अभियोग
पोकरण. पोकरण विधायक तथा अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ व जन अभियोग निराकरण विभाग मंत्री ***** मोहम्मद शुक्रवार को सुबह पोकरण पहुंचे तथा लोगों की समस्याएं सुनी। मंत्री ***** मोहम्मद इंटरसिटी एक्सप्रेस से सुबह 10 बजे जयपुर से पोकरण पहुंचे। यहां पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने अपने निवास फतेह मंजिल पर जनसुनवाई की। इस मौके पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए लोगों ने पानी, बिजली, चिकित्सा, शिक्षा, रोजगार, सडक़, अकाल, पशु शिविर, चारा डिपो आदि समस्याओं से अवगत करवाया। जिस पर मंत्री ने यहां उपस्थित जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता सोनीलाल महावर, डिस्कॉम के अधिशासी अभियंता जेआर गर्ग, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ओमप्रकाश चौधरी, पुलिस उपाधीक्षक रामचंद्र चौधरी, तहसीलदार रामसिंह जोधा, विकास अधिकारी नारायण सुथार को समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए।
ग्रामीण क्षेत्रोंं में की जनसुनवाई
मंत्री सालेह मोहम्मद ने क्षेत्र के चाचा, खेतोलाई, धोलिया व लाठी गांवों का दौरा किया। यहां जगह-जगह ग्रामीणों की ओर से उनका साफा व मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर मंत्री सालेह मोहम्मद ने संबोधित करते हुए मत एवं समर्थन देने पर उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की प्रत्येक समस्या के निराकरण के लिए वे हर समय तैयार हैं। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से ग्रामीणों के लिए संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए उनका लाभ अर्जित करने का आह्वान किया। इस मौके पर ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया। मंत्री ने उपस्थित अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए।





No comments:
Post a Comment