Breaking News
recent

किसानों की कर्जमाफी पर बोले केद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा, कांग्रेस ने चुनाव के लिए किए झूठे वादे

नई दिल्ली। तीन राज्यों में किसानों की कर्जमाफी का वादा करके सरकार बनाने वाली कांग्रेस के दावों को भाजपा ने झूठा करार दिया है। केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर झूठे वादे करने का आरोप लगाया। सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी ने चुनाव को ध्यान में रखते हुए किसानों से कर्जमाफी के झूठे वादे किए हैं। किसानों की कर्जमाफी केवल आंख में धूल झोंकने का काम है और अब यह एक मजाक बन गया है। सिन्हा ने आरोप लगाया कि जिस किसान ने कभी लोन नहीं लिया उसके नाम पर भी कर्जमाफी हो रही है। बता दें कि मनोज सिन्हा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि अगर आगामी चुनाव नहीं होते तो कांग्रेस बस इतना कहती कि उन्होंने कभी कर्जमाफी की घोषणा नहीं की है।

राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में किसानों की कर्जमाफी

आपको बता दें कि तीन राज्यों (मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़) में विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने जनता से वादा किया था कि यदि उनकी सरकार बनती है तो दस दिन के अंदर किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे। चुनावों में एक बड़ा परिवर्तन होते हुए तीनों राज्यों में भाजपा को बेदखल करते हुए कांग्रेस ने सरकार बनाई और फिर अपने वादे के मुताबिक दस दिन के अंदर किसानों की कर्जमाफी की घोषणा भी कर दी। लेकिन अब डेढ़ महीने बीत जाने के बाद जब किसानों की कर्जमाफी कि जा रहे हैं तो उसमें कई तरह की खामियां नजर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो कई किसानों ने यह दावा किया है कि उनके नाम पर दो लाख तक के कर्ज थे लेकिन उसके केवल 20 रुपए या 13 रुपए या फिर 50 रुपए माफ किए हैं और उन्हें कर्जमाफी का प्रशस्ति पत्र भी दिया गया है। तो वहीं कुछ किसानों ने यह भी दावा किया है कि उनके नाम पर कोई कर्ज नहीं है लेकिन फिर भी उनके नाम से कर्ज माफी किया जा रहा है। इसी रिपोर्ट के आधार पर केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस किसान कर्जमाफी में हो रही दिक्कतों को कैसे दूर करते हुए भाजपा को जवाब देती है।

 

Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.